Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

रतन टाटा पर फिल्म : 2 वर्ष पहले की योजना का पता नहीं अब ZEE समूह ने की है घोषणा

देश के दिग्गज उद्योगपति और आइकन रतन टाटा के निधन के बाद उनकी जिंदगी पर बायोपिक बनाने की घोषणा की गई है. हालांकि इस घोषणा से दो वर्ष पहले भी रतन टाटा पर नेशनल अवॉर्ड विनर सुधा कोंगरा फिल्म बनाने वाली थीं.

साल, 2023 के आखिर में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली थी और रतन टाटा का किरदार निभाने के लिए साउथ के सुपरस्टार सूर्या, अभिषेक बच्चन और आर माधवन जैसे एक्टर्स के नाम शामिल किए गए थे, लेकिन बाद में इस फिल्म का कोई अपडेट सामने नहीं आया.

अब एक बार फिर जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के एमडी और सीईओ पुनीत गोयनका ने टाटा पर फिल्म बनाने में दिलचस्पी दिखाई है.

जी की तरफ से कहा गया है कि उनके पूरे बोर्ड को इस बात का दुख है कि रतन टाटा इस दुनिया में नहीं रहे. पूरे देश को उनकी कमी महसूस होगी. देश के महान व्यक्तित्व को श्रद्धांजलि देने के लिए वो जी स्टूडियो की तरफ से उनकी बायोपिक फिल्म बनाना चाहते हैं. ये फिल्म एक पॉजिटिव फिल्म होगी, जो लाखों लोगों को रतन टाटा की राह पर चलने के लिए प्रेरित करेगी.

हालांकि इस मामले में आखिरी फैसला टाटा संस का होगा, साफ यह भी नहीं है कि यह फिल्म कमर्शियल होगी या फिर डाक्यूमेंट्री?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन