Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

पत्रकारिता एवं साहित्य जगत की कई हस्तियों को मिला कलमवीर सम्मान 2024

लखनऊ | वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सुल्तान शाकिर हाशमी के जन्मोत्सव पर 44वां राष्ट्रीय कलमवीर दिवस का आयोजन किया गया. नवसृजन साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था, अखिल भारतीय अगीत परिषद, अवध साहित्य अकादमी की ओर से हिंदी संस्थान में हुए समारोह में साहित्यकारों और पत्रकारों को सम्मानित किया गया.

समारोह में कलमवीर चक्र सम्मान 2024 पद्मश्री डॉ विद्या बिन्दु सिंह, निदेशक दूरदर्शन आत्म प्रकाश मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार इब्राहिम अल्वी, शरत प्रधान, प्रोफेसर डॉ यशपाल सिंह, हेमंत तिवारी और वरिष्ठ साहित्यकार अखिलेश मिश्र को सम्मानित किया गया.

वहीं, कलमवीर रत्न सम्मान 2024 से नवल कान्त सिन्हा, अनिल मिश्रा, डॉ सत्यदेव प्रसाद द्विवेदी पथिक, डॉ शिवमंगल सिंह, प्रोफेसर डॉ अमित गोयल समेत अन्य को सम्मानित किया गया.

इस मौके पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि जहां साहित्य ने हमेशा समाज को दिशा प्रदान की वहीं पत्रकारिता सदैव समाज का दर्पण रही है.

पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डॉ अम्मार रिजवी, प्रोफेसर डॉ यशपाल सिंह, डॉ अब्बास अली मेहंदी, प्रोफेसर अमित गोयल, प्रो साबिरा हबीब, महेंद्र प्रताप सिंह भीष्म, मेजर जनरल एके चतुर्वेदी ने भी अपने विचार रखे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन