Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

लोकमत के पूर्व संपादक अशोक माथुर का निधन

बीकानेर | वरिष्ठ पत्रकार अशोक माथुर (72) का निधन हो जाने का समाचार सामने आया है. आठ अगस्त 1952 को जन्में माथुर पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे, कल देर रात जयपुर में उनका निधन हो गया.

उनकी देह बीकानेर के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज कौ सौंपी जाएगी. माथुर द्वारा देहदान का संकल्प लिया गया था. अंतिम यात्रा आज शाम करीब चार बजे उनके निवास से रवाना होने की सूचना है.

माथुर लंबे समय तक लोकमत समाचार पत्र के संपादक रहे थे और हमेशा अपनी पत्रकारिता मूल्यों को लेकर समर्पित रहे. बीकानेर के अनेक पत्रकारों के उनके नेतृत्व में पत्रकारिता की शुरुआत की.

निष्पक्ष पत्रकार के रूप में उन्होंने अपनी पहचान बनाई. माथुर सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक मुद्दों के जानकार और प्रखर वक्ता थे. सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी हरिशंकर आचार्य ने उनके निधन पर शोक जताया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन