Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

उन्नाव पुलिस पर गाली देने का आरोप लगाने वाले मुस्लिम पत्रकार को जेल भेज दिया!

उन्नाव | यूपी के उन्नाव में स्वतंत्र प्रभात नाम के हिंदी दैनिक अख़बार में कार्यरत पत्रकार अरमान ने जेल जाने से पहले पुलिस पर गलत कार्यवाही करने का आरोप लगाया। झूठे मुकदमे में फँसा कर जेल भेजने की साज़िश का भी आरोप लगाया था और इस बाबत एक वीडियो जारी कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया था.. जो आशंका उसने जताई वही हुआ। पुलिस ने पत्रकार की पूरी कुंडली खोल दी है। पुराने मुक़दमों का भी जिक्र किया है।

उन्नाव में मंगलवार को जुलुसे ए गौसिया का जुलूस निकालने के दौरान पत्रकार अरमान सिद्दीक़ी और जुलूस सुरक्षा में तैनात दरोगा अनिल कुमार सिंह के बीच जुलूस के दौरान मोटर साइकिल निकालने को लेकर बहस हुयी थी जिसके बाद पत्रकार अरमान सिद्दीक़ी ने दरोगा अनिल कुमार सिंह पर गाली देने और जुलुस में शामिल मुसलमानो को भी गाली देने का आरोप लगते हुए X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट किया था।

इसके बाद उन्नाव पुलिस ने भड़काऊ पोस्ट कर माहौल बिगाड़े की कोशिश करने के मामले में ड्यूटी पर तैनात दरोगा अनिल कुमार सिंह की तहरीर पर मामला दर्ज कर पत्रकार अरमान को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची। अरमान के घर में ना मिलने पर घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गयी।

घर पर पुलिस पहुंचने की ख़बर पर अरमान ने वीडियो जारी कर झूठे मुकदमे में फसाकर जेल भेजने और हिस्ट्रीशीट खोलने का आरोप लगाया। अंततः अरमान सिद्दीक़ी को सोहरामऊ थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

नीचे देखें कुछ स्क्रीनशॉट…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन