Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

ज़ी मीडिया से अरविंद शुक्ला और एंकर जिया शर्मा के बारे में सूचनाएं!

रिष्ठ पत्रकार अरविंद शुक्ला को लेकर खबर है कि उन्होंने एबीपी न्यूज के साथ नई पारी का आगाज किया है. उन्होंने हाल ही में जी मीडिया में अपनी तीन साल की पारी को विराम दिया है.

20 साल से ज्यादा पत्रकारिता का अनुभव रखने वाले अरविंद शुक्ला को स्क्रिप्टिंग का मास्टर माना जाता है.

जी में अपनी पारी के दौरान वह सुधीर चौधरी के शो डीएनए का हिस्सा थे. इससे पहले उन्होंने टीवी टुडे नेटवर्क, इंडिया टीवी, न्यूज24, ईटीवी और चैनल7 जैसे संस्थानों के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.


दूसरी खबर एंकर जिया शर्मा को लेकर है. बताया जा रहा है कि जिया भी एबीपी न्यूज का हिस्सा बन सकती हैं. जिया एबीपी जाती हैं तो यह उनकी संस्थान के साथ दूसरी पारी होगी.

आईबीसी24 के बाद 2016 में बंसल न्यूज ज्वाइन करने वाली जिया 2017 से जी न्यूज के साथ काम कर रही थीं. इसके बाद एबीपी गईं, जी में वापसी की और अब एक बार फिर उनके एबीपी में जाने की चर्चा तेज है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन