Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

MCU रीवा परिसर में ये चल क्या रहा है?

रीवा | माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय रीवा परिसर में आजकल खूब सरगर्मी है। एक ग्रुप प्रोफेसर सूर्य प्रकाश के पीछे पड़ा है। इनका एक वीडियो वायरल किया जा रहा है। वीडियो में प्रोफेसर शराब की बोतल लिए हुए नाचते दिखाए गए हैं। एबीवीपी के कार्यकर्ता सक्रिय हो गये हैं और प्रोफेसर के निलंबन की माँग कर रहे हैं। कुछ स्थानीय अख़बारों में इस प्रकरण की न्यूज़ पब्लिश करा दी गई है।

इस प्रकरण को लेकर प्रोफ़ेसर सूर्यप्रकाश नाराज़ हैं। उन्होंने फेक वीडियो और पूरी साज़िश को लेकर जगह जगह शिकायत दर्ज करा दी है। देखें-

सूर्य प्रकाश ने बताया कि उक्त मामले में मेरे इंस्टा आईडी से वीडियो निकाल कर उसे एडिट कर एक फर्जी इंस्टा आईडी से पोस्ट किया गया था। मेरी छवि धूमिल करने का यह प्रयास है।
पुलिस मामले की जाँच कर रही है। देखें ओरिजिनल वीडियो-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन