Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

रूपर्ट मर्डोक के डॉव जोन्स और NY पोस्ट ने AI कंपनी पर लिखाया कंटेंट चोरी करने का मुकदमा

रूपर्ट मर्डोक के डॉव जोन्स और न्यूयॉर्क पोस्ट ने आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस फर्म पर उनकी संरक्षित सामग्री के कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाया है. इसे लेकर पर्प्लेक्सिटी एआई नामक संस्था पर मुकदमा दायर कराया गया है.

रायटर्स की रिपोर्ट बताती है कि यह मुकदमा मीडिया आउटलेट्स और तकनीकी कंपनियों के बीच चल रहे संघर्ष में एक और अध्याय जोड़ता है. जिसमें एआई तकनीक को विकसित करने के लिए कॉपीराइट सामग्री का उपयोग शामिल है.

वॉल स्ट्रीट जर्नल की मूल कंपनी डॉव जोन्स और एनवाई पोस्ट द्वारा न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले में की गई फाइलिंग में आरोप लगाया गया है कि पर्प्लेक्सिटी बिना अनुमति के प्रकाशकों की मूल्यवान सामग्री चुराकर पाठकों के लिए गलत तरीके से प्रतिस्पर्धा कर रही है.

मीडिया रिपोर्टे्स की माने तो पर्प्लेक्सिटी एआई सर्च इंजन बाजार में गूगल के प्रभुत्व को चुनौती देने वाले उभरते स्टार्टअप में से एक है. यह उन वेबसाइटों से डेटा इकट्ठा करता है जिन्हें वह विश्वसनीय मानता है और अपने प्लेटफार्म पर पेश करता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन