
नितिन त्रिपाठी-
मैं कोई शेयर मार्केट एनालिस्ट नहीं हूँ न मैं स्वयं को कोई एक्सपर्ट क्लेम करता हूँ. मेरा किसी भी कंपनी में निवेश का बेसिक फ़ंडा होता है कि यदि किसी कंपनी की सेवाओं से मैं संतुष्ट हूँ, उसका ग्राहक हूँ और दूसरों को खुले ह्रदय से बोल सकूँ यह अच्छी कंपनी है, मैं ऐसी कंपनी के शेयर अवश्य लेता हूँ. अंततः बात वही है कि संतुष्ट ग्राहक से ही व्यवसाय बढ़ता है. शेष कागज पर कंपनी बनाई वैल्यू बनाई जैसी चीजें शोर्ट टर्म होती हैं. इसी सिद्धांत पर मैंने टीसीएस, आईसीआईसीआई, zomato में निवेश किया था.
हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक का मार्केट शेयर आया. मैंने आधुनिक इतिहास में इससे घटिया कोई कंपनी नहीं देखी. स्कूटी ख़रीदनी थी दो लोगों से पूछा, दोनों ने मना किया पर उससे पूर्व ही पेमेंट कर चुका था. समय से एक महीने बाद टूटी स्कूटी मिली, प्रयत्नों के पश्चात रिप्लेस हुई. उस स्कूटी को ओला ऐप से जोड़ा नहीं जा सकता बग है. सर्विस सेंटर का हिन्दी में कहना ये है कि हमने बेच दी अब आप जानो आपका काम जाने. जो कर पाओ कर लो हमने माल बेच दिया, इससे ज्यादा हमारी ज़िम्मेदारी नहीं.
ऑब्वियस्ली कंज्यूमर कोर्ट और पचास रास्ते हैं पर विषय यह नहीं. कंपनी यह मान कर चल रही है कि घटिया प्रोडक्ट बेचो महँगे दाम पर. बहुत ज़्यादा होगा दस में एक कोर्ट जाएगा सौ में एक जीतेगा उस समय पाँच हज़ार रुपया जुर्माना दे देंगे. इस तरह से कंपनी की शोर्ट टर्म कमाई तो हो सकती है पर ऐसी कंपनी का भविष्य उज्ज्वल नहीं होता. आप ओला इलेक्ट्रिक के सौ ग्राहकों से बात करेंगे 90 असंतुष्ट मिलेंगे. और असंतुष्टि भी एक्सट्रीम वाली.
हाँ यह अवश्य है कि मार्केट में पीआर के बेसिस पर कंपनी का शेयर आरंभिक दौड़ में भले अग्रणी रहे पर उनलेस कंपनी आमूल चूल परिवर्तन अपनी सोच में नहीं करती ऐसी कंपनी का भविष्य उज्ज्वल नहीं होता. कोई भी कंपनी जो अपना आधार यह बना ले कि ग्राहक से किसी तरह पैसे निकलवा लो फिर उसे डिलीवरी नहीं करनी – अमेरिका जैसे देश हों इन्हें जेल हो जाये, पर भारत हो या अन्य कोई भी देश सब जगह ग्राहक संतुष्ट हुवे बग़ैर कोई व्यवसाय उन्नति नहीं करता.
विनीत श्रीवास्तव- मैं पार्ट्स डेवलेपमेंट टीम का हिस्सा रहा हूं, पूरी टीम वही है जो हीरो मोटोकॉर्प के लिए प्रोडक्ट डेवलप करती है तो क्वालिटी में कोई इश्यू नहीं आना चाहिए मगर कंपनी के खुद के एम्पलाइज ऐसा व्यवहार करते हैं जैसे वो चाह रहें हैं कि कंपनी डूबे।
नितिन त्रिपाठी- मेरा ओला में कस्टमर सपोर्ट का सिस्टेमेटिक एक्सपीरियंस है. ऑफ द शेल्फ बताया गया ओला की स्कूटी की एक पूरी प्रोडक्ट रेंज ही ऐसी है जो ऐप से कनेक्ट नहीं हो सकती. ऐप से कनेक्ट नहीं तो पासवर्ड तक चेंज नहीं कर सकते. लोअर लेवल पर यह बोला गया हमने बेच दिया इससे ज्यादा हम नहीं जानते. सर्विस सेंटर पर भी यही बोला जाता है कि हम यहाँ केवल फ्रंट हैं. सर्विस सेंटर हेड क्वार्टर पर बोला जाता है ऐसे मैटर एक ही एम्प्लोयी अटेंड करता है – सर्विस सेंटर हेड. वह सदैव छुट्टी पर रहता है. लीगल नोटिस भेजने पर कंपनी गोल गोल घुमाने लगती है – उद्देश्य इतना ही है कि कैसे भी समय टाला जाये.
विनीत श्रीवास्तव- अजीब घटिया व्यवहार है कंपनी का, समझ ही नहीं आता कि चाह क्या रहें हैं और अग्रवाल साहब एक आईपीओ से पैसा छापकर बैठ गए हैं कोई ध्यान ही नहीं है, मैक्सिमम दो साल और है कंपनी की लाइफ, डिस्ट्रीब्यूटर्स बेचारे परेशान हैं.
प्रवीण चौहान- मेरे एक परिचित ने 1 माह पहले पूरी पेमेंट ऑनलाइन करके ओला बुक की, 12 वर्किंग डे में मेरठ शास्त्री नगर में पहुंच जाएगी वहा से आप कलेक्ट कर लेना बोलकर आश्वासन दिया, 13 दिन बाद जब शास्त्री नगर कॉल किया तो उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा बुक नही किया आपने सो आप ऑनलाइन ही चेक करो(मजाक उड़ाने वाले अंदाज में) जिस जगह बुक किया वहा कॉल किया तो कहा गया कि यहां से भेज दी गई है आप मेरठ ऑफिस जाकर बात करे, कूरियर ट्रेक नंबर नही दे सकते क्योंकि वो सर्विस सेंटर की लोट है, मतलब सिर्फ आपकी नही है इसलिए आपको नही बता सकते, 18 दिन बाद मोदीपुरम से कॉल आया कि आपकी स्कूटी आ गई है आकर ले जाए, खुशी खुशी मिठाई का डब्बा लेकर मोदीपुरम गए तो पता चला कि ये किसी और सुशील त्यागी जी की है आप शास्त्री नगर जाकर ही बात करें, खुद सोचिए कि कोई कंपनी एडवांस पेमेंट लेकर इस प्रकार ग्राहक को परेशान कर रही है, कल 22 दिन बाद त्यागी जी मिले तो मैने पूछा कि अंकल जी ले आए ओला स्कूटी तो अंकल जी बोले कि स्कूटी क्या बस कलेश ही मोल ले लिया।



Bk chawla
October 23, 2024 at 11:45 pm
Ola scooty also ibay it’s time to sell to company say many things to you but after sale if you have any problem with sco oty you must make complaint and thay issue a complete no but you go complaint center one labour entertain you you never see any responsebel person since 3 years iface many problems now my patience label is down igo to sell to scooty in no body ready to bay ola because every body knows company service and reputation
GAURAV CHAUHAN
October 24, 2024 at 9:16 am
आपने ओला ग्राहक की दिल की सच्चाई लिख दी है। दुख इस बात का है कंपनी में कोई सुनवाई नहीं है इसका मालिक झूठ की दुकान साबित हो गया है। सरकार भी आँखें बंद कर बैठी है उन्हें उनका टैक्स मिल जाता है। मेहनत की कमाई आम जनता की पानी में जा रही है। उपहास का पात्र बन गए है ओला ग्राहक
Vivek
October 24, 2024 at 9:17 am
Maine bhi ola k ipo aane k bd
Ola k 61 share le liya h 145 Rs. Or abhi tk hold h 3.5 K loss m hu
But kr kya skta hu Siwaye hold k☹️
joginder kalyani
October 24, 2024 at 11:36 am
ola is really very cheap and irresponsible company.. i bought tensions for 123000 rupees…horribly worst service never seen like this before…plzz dn buy it u will definitely feel as cheated..
Rohit batwal
October 24, 2024 at 12:29 pm
World worst product ola electric s1pro
Jitendra Kumar yadav
October 24, 2024 at 2:41 pm
मैने भी ओला खरीदी है बहुत परेशान हो चुका हु कोई सुनवाई नहीं होती है सर्विस सेंटर वाले कहते है जाओ कंपनी पर केस कर दो जो करना है करो हम कुछ नहीं कर सकते l
Ramraj Deshmukh
October 24, 2024 at 6:08 pm
मैं ओला की स्कूटी खरीद कर परेशान हूं शोरूम वाले कहते हैं ऐसी समस्या सभी स्कूटर में आती है ऐसे ही चलाना होगा
deepak tiwari
October 24, 2024 at 6:55 pm
Ola mere pass hai koi problem nhi hai sirf badnam kr rhe hai
Ajai veer singh
October 24, 2024 at 8:31 pm
There are very worse condition s in ola electric. Belt broken, they charged 4000rupees
Ashit verma
October 24, 2024 at 9:17 pm
एक घटिया होती है ये महा घटिया इलेक्ट्रिक स्कूटी है इससे 100 कदम दूर रहे यही मेरी सलाह है
Hari Kishan
October 25, 2024 at 7:41 am
It has been three months since I bought Ola company’s scooter. There is some problem or the other. The company does not provide service on time. I have bought trouble by paying money.
Aditya
October 25, 2024 at 9:54 am
Iam consumer ..ghtiya ola scooter and ghtiya service
Javed
October 25, 2024 at 1:22 pm
Bahut gatiya company he me kud paresaan got gadi lekar
Jagdish
October 25, 2024 at 2:38 pm
Service to bahut hi ghatiya he
Break pad dalne ke liye 1 mahina huwa he lekin ab tak break pad change nahi kiya
Abhi to service center bhi band ho Gaye he belapur aur vashi ke
Deepak upadhyay
December 11, 2024 at 3:49 pm
@ola_supports @OlaElectric @bhash लगातार शिकायत के बावजूद कम्पनी द्वारा संज्ञान नहीं लेना लगता है कंपनी डूबता जहाज है जो भी इस कंपनी की स्कूटर खरीदेगा कंपनी के गूंगा,बहरा,लूल्हा लोग आपको परेशान कर देगा,l।आप सोशल मीडिया पर शिकायत करेंगे तो कंपनी कॉल आयेगा लेकिन गाड़ी ठीक नहीं होगा