पत्रकारिता के पुरोधा गणेश शंकर विद्यार्थी जी की जयंती का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में भाजपा विधाकों ने विद्यार्थी जी को याद करते हुए कई वादे भी किए. ऐसे में जब सालों से ‘प्रताप भवन’ जर्जर हालत में खड़ा है, तो विधायकों के वादों का ‘प्रताप’ कितना कारगर होगा, यह आने वाले समय में देखने लायक बात रहेगी….
कानपुर | पांडु नगर स्थित गणेश शंकर विधार्थी इंटर कालेज में विधार्थी जयंती का आयोजन किया गया. आयोजन में वक्ताओं ने कहा कि सकारात्मक पत्रकारिता से बदलाव संभव है, तभी समाज और देश बनेगा.
गणेश शंकर विधार्थी स्मारक शिक्षा समिति की ओर से आयोजित समारोह में विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने कहा कि विधार्थी जी ने अपनी पत्रकारिता से अंग्रेजों की चूलें हिला दी थीं. देश की आजादी में उनकी और उनके अख़बार प्रताप की बड़ी भूमिका थी. मैथानी ने वादा किया कि विधार्थी जी पर अगला कार्यक्रम वह खुद समिति के साथ मिलकर भव्यता से करेंगे. समिति के सभी रोड़े दूर करेंगे.
विधायक महेश त्रिवेदी ने कहा कि विधार्थी जी के मार्ग पर चलकर समाज में बदलाव लाया जा सकता है. उनकी पत्रकारिता बदलाव के लिए थी और उन्होंने इसे साबित भी किया.
विधायक अरुण पाठक ने विधार्थी जी को महान पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी बताया. विधायक सलिल विश्नोई ने कहा कि विधार्थी जी पत्रकारों के प्रेरणाश्रोत थे और महान देशभक्त थे. उन्होंने मजदूरों और किसानों के लिए काम किए.
महापौर प्रमिला पांडे ने विधार्थी जी की प्रतिमा का माल्यार्पण कर समिति को हर संभव मदद का वादा किया. वहीं, समिति संस्थापक सदस्य एवं मंत्री कैलाश नाथ त्रिपाठी ने समिति के जन्म से लेकर अब तक की यात्रा का जिक्र करते हुए विधार्थी जी के काम को आगे बढ़ाने की बात कही.
इस मौके पर पूर्व विधायक नेक चंद पांडे, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अवध दुबे, बार एसोसिशन के पूर्व अध्यक्ष नरेश त्रिपाठी, अधिवक्ता अनुराग पांडे, समिति के अध्यक्ष केडी वाजपेयी, उपाध्यक्ष मणिकांत जैन, रूफी वकी, यतीन्द्र वाजपेयी, ईशान वाजपेयी, यश बगला, प्रधानाचार्य बीके मिश्रा, प्रखर, प्रेस क्लब के महामंत्री शैलेश अवस्थी, नेता, समाजसेवी और पत्रकार मौजूद रहे. समारोह का संचालन वरिष्ठ पत्रकार अशोक पांडे ने किया.


