Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

क्या मरीजों की मौत का धंधा करती है स्टार हेल्थ कंपनी? पढ़ें एक पत्रकार की दास्तान

रोहित विश्वकर्मा-

स्टार हेल्थ कंपनी लगता है मरीज़ों की मौत का धंधा करती है. निहायत ही धोखेबाज कंपनी है. इसका एक और सबूत नीचे है.

मां के डिस्चार्ज होने के तीन दिन बाद जब मैंने पूछा कि क्लेम की क्या स्थिती है? तो स्टार हेल्थ वालों ने कह दिया कि अस्पताल ने कोई मेल ही नहीं किया है. जिस महिला ने फ़ोन उठाया वो बोलती है कि पिछले एक हफ्ते में इस मेल आईडी से कोई मेल ही नहीं मिला है.

परेशान होकर मैंने जब अस्पताल से पूछा तो अस्पताल ने मुझे सबूत के तौर पर मेल भेज दिया. इसके बाद मैंने फिर स्टार हेल्थ के धोखेबाज लोगों को फ़ोन किया कि मेरे पास सबूत है कि आपको बताया गया है.

इसपर स्टार हेल्थ के अधिकारी ने मूर्खतापूर्ण तरीके से बताया कि आपने तीन चार लोगों को सीसी किया है जिसकी वजह से मेल बाउंस हो जाता है. मैंने बताया कि अस्पताल का कोई मेल बाउंस नहीं हुआ है. इसपर वो खिसियाने लगा.

अस्पताल ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से स्टार हेल्थ का पोर्टल डाउन है. हजारों मरीजों के क्लेम फँस गए हैं. और कंपनी झूठ पर झूठ बोल रही है.

बताया जा रहा है कि स्टार हेल्थ ज़्यादातर यानी क़रीब-क़रीब हर क्लेम को रोक रहा है… फिर चाहे पॉलिसी हज़ार की हो या करोड़ की. जो भी लोग स्टार हेल्थ से अपना इंश्योरेंस कराने जा रहे हैं उनको अलर्ट करना जरूरी है कि ऐसा बिल्कुल ना करें वरना बाद में भारी पछताना पड़ सकता है.

मैं इसके ख़िलाफ़ कानूनी रास्ता ले रहा हूं लेकिन भविष्य के लिए बाकी को भी बताना जरूरी है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन