Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

ईरान की गांधीवादी बेटी के कपड़े उतारते ही पूरा इंटरनेट हिल गया

रंगनाथ सिंह-

रानी लड़कियों की हिम्मत की दाद देनी होगी। ईरान की एक यूनिवर्सिटी में इस युवती ने कुछ कपड़े क्या उतार दिये, इंटरनेट हिल गया। मुल्क की पुलिस ने उसे तत्काल पकड़ लिया। पिछले पचास साल में शायद ही किसी अन्य मुल्क की लड़कियों ने पितृसत्ता के खिलाफ ऐसा कड़ा संघर्ष किया होगा। Civil Disobedience के इतिहास में ईरानी लड़कियों का आन्दोलन उच्च स्थान प्राप्त करेगा।

मेरा ख्याल है कि ये लड़की, गुड़ में लगे चींटे वाला मीम देख-देखकर नाराज हो गयी होगी। बोरा बन्दी के विरोध में इसने चींटों को प्रतीकात्मक जवाब देने का फैसला कर लिया होगा।

महात्मा गांधी की राह पर चलकर इसने विरोध स्वरूप कपड़े उतार दिये। इस लड़की का भी वही हुआ जो गांधी जी द्वारा नमक कानून तोड़ने पर हुआ था। देखना ये है कि ईरानी लड़कियों के संघर्ष का क्या अंजाम होता है।

जिन चींटों को नीचे दिख रही तस्वीर बुरी लगे, वे याद रखें कि ये उस लड़की च्वाइस है। बालिग लड़कियों की च्वाइस का सम्मान करना आपका संवैधानिक कर्तव्य है।


इस मसले पर वरिष्ठ पत्रकार और फिल्मकार विनोद कापड़ी का यह ट्वीट भी देखें…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Nihal

    November 5, 2024 at 1:28 pm

    गांधी वादी कहते हुए शर्म नहीं आती तुमको??? गांधी की पत्नी ने कभी अपना पल्लू नहीं खुलने दिया, तुम बेपर्दा होने को गांधीवाद कहते हो,,बेशर्मी वाद कहो,,नंगापन को क्रांति नहीं कहा जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन