Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

पत्रकारों को आंदोलनकारी घोषित करने की मांग हुई तेज, आंदोलन का एलान

चम्पावत | उत्तराखंड राज्य निर्माण के आंदोलन में भागीदारी करने वाले पत्रकारों व अन्य लोगों को राज्य आंदोलनकारी घोषित करने की मांग दिनों दिन मुखर होती जा रही है. इसी मामले में शुक्रवार को डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री धामी को एक ज्ञापन भेजा गया.

मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए वंचित राज्य आंदोलनकारी संगठन ने कमर कस ली है और अब अपने चिन्हीकरण को लेकर आंदोलन का एलान कर दिया है.

वंचित राज्य आंदोलनकारी संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र पांडेय की अगुवाई में चम्पावत के जिलाधिकारी नवनीत पांडेय के माध्यम से सीएम के नाम ज्ञापन दिया गया. ज्ञापन में कहा गया है कि राज्य निर्माण आंदोलन में आम जनता ने जबरदस्त भागेदारी की, लेकिन इस आंदोलन में बढ़ चढ़कर भागेदारी करने वाले कई आंदोलनकारी और पत्रकार आज भी चिन्हीकरण की राह देख रहे हैं.

उत्तराखंड के सभी जिलाधिकारी कार्यालयों में ऐसे अधिकांश आंदोलनकारियों ने चिन्हीकरण को लेकर अपने आवेदन जमा कर रखे हैं, लेकिन उन पर सम्यक कार्रवाई नहीं होने से उनकी मांग पूरी नहीं हो सकी है. लिहाजा सभी आवेदनों का निस्तारण कर जनभावना के अनुरूप चिन्हीकरण करने की मांग तेज हो गई है.

इसके अलावा मुख्यमंत्री से चम्पावत जनपद के उन पत्रकारों को भी आंदोलनकारी घोषित करने की मांग की गई है, जिनकी संस्तुति तत्कालीन जिलाधिकारी अवनेंद्र नयाल द्वारा की गई है. ज्ञापन सौंपने वालों में चंद्रशेखर जोशी, ललित मोहन जोशी व अन्य कई लोग शामिल रहे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन