Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

हिंदुस्तान की यह खबर देखिए और बताइये क्या इस तरह की फोटो छपनी चाहिए?

आमिर किरमानी-

हिंदुस्तान अखबार में छपी इस खबर को देखिए और साथ में इस तस्वीर को भी देखिए। यह हृदय विदारक घटना कन्नौज उत्तर प्रदेश की है, जहां एक झूला झूल रही एक लड़की के बाल झूले में फंस जाने के कारण खाल समेत जड़ से उखड़ गए।

हालांकि, इस घटना में लड़की की जान तो बच गई लेकिन गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। सबसे बड़ी बात यह है कि क्या इस तरह के फोटो अखबार के प्रथम पृष्ठ या किसी भी पृष्ठ पर छपनी चाहिए या नहीं?

क्या संपादक और उप संपादक की संवेदनाएं शून्य हो गई हैं, जो इस तरह के खून खच्चर की फोटो प्रकाशित कर देते हैं?

यह तो सरासर कम्युनिटी गाइडलाइंस का उल्लंघन भी है। मैंने अपना विरोध दर्ज करने के लिए संपादक जी को फोन भी किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Rohit Gupta -Governor Awarded

    November 15, 2024 at 10:22 am

    वैसे तो गलत है लेकिन इस तस्वीर को देखने के बाद हर कोई सचेत हो जायेगा और खूब सावधानी बरतेगा, कभी कभी सही चीज दिखाना बहुत फायदेमंद हो जाता है, जिसे लोग कभी भूले भी नहीं भुला पाते है, आए दिन कही न कही कांड हो रहा है लेकिन लोगों को पता ही नहीं है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन