Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

वायकॉम18 और डिज्नी स्टार का विलय पूरा, ये है नए वेंचर का नाम, बड़ी भूमिका में नीता अंबानी व उदय शंकर

वायकॉम18 और डिज्नी स्टार का मर्जर पूरा हुआ. दोनों कंपनियों की तरफ से एक साझा जानकारी दी गई है. दोनों के मर्जर के बाद जो नया वेंचर तैयार हुआ है. इस नए प्लेटफॉर्म का नाम है जियोस्टार डॉट कॉम. ये इस नई कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट है.

इसी ऑफिशियल वेबसाइट पर आपको दोनों कंपनियों के मर्जर संबंधी जानकारी मिलेगी. कयास है कि जियोस्टार डॉट कॉम पर ही ओटीटी प्लेटफॉर्म के कंटेंट मिलेंगे, फिलहाल ऐसा अभी है नहीं.

बता दें कि इस मर्जर के तहत स्टार और कलर्स जैसे टीवी के चर्चित ब्रांड्स का अधिकार नए वेंचर के पास होगा. साथ ही जियो सिनेमा और डिज्नी प्लस हॉटस्टार का भी विलय होगा. मर्जर के बाद जियोस्टार के पास 100 से ज्यादा टीवी चैनल्स का इकोसिस्टम है और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंपनी के पास 5 करोड़ यूजर्स का बेस है.

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जियोस्टार के पास ही आईपीएल, फुटबॉल जैसे स्पोर्ट्स कंटेंट और दूसरे चर्चित इवेंट्स की कवरेज का अधिकार है. हाल ही में जियोस्टार डॉट कॉम को लाइव किया गया है. हालांकि, कंपनी ने दोनों ओटीटी प्लेटफॉर्म के कंटेंट, सब्सक्रिप्शन और दूसरी सर्विसेज को लेकर जानकारी नहीं दी है.

इनपुट है कि इस नए ज्वाइंट वेंचर का चेयरपर्सन नीता अंबानी को बनाया गया है, जबकि वायस चेयरपर्सन उदय शंकर हैं. जियोस्टार के तहत 100 से ज्यादा टीवी चैनल्स प्रति वर्ष 30 हजार से ज्यादा अवधि का कंटेंट तैयार करेंगे, जिन्हें इन चैनल्स के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाएगा.

कंपनी ने इन्हें मैनेज करने के लिए तीन सीईओ नियुक्त किए हैं. केविन वज को एंटरटेनमेंट का हेड, किरण मणि को डिजिटल ऑपरेशन और संजोग गुप्ता को स्पोर्ट्स कंटेंट की जिम्मेदारी दी गई है. जियोस्टार डॉट कॉम में वायकॉम18 के पास 46.82 प्रतिशत, जबकि डिज्नी के पास 36.84 और आरआईएल के पास 16.34 प्रतिशत का अधिकार है.

ये भी पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन