Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक नवज्योति अख़बार के जयपुर संस्करण में भगदड़ क्यों मची है?

जयपुर । दैनिक नवज्योति अख़बार से खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार मनोज वार्ष्णेय के संस्थान छोड़ने के बाद यहां रिपोर्टर्स और डेस्क से लोगों की आवाजाही और तेज हो गई है. 22 साल काम करने के बाद मनोज वार्ष्णेय ने सितंबर में नवज्योति को अलविदा कह दिया था.

इसी दीपावली के बाद संस्कृतिक रिपोर्टर और धर्म-कर्म को कवरेज करने वाले गोपाल चतुर्वेदी ने भी नवज्योति को बाय-बाय कर दिया. बताया जा रहा है कि वह इसी महीने किसी बड़े संस्थान में ज्वाइन करेंगे.

ताजा जानकारी यह भी है कि सिटी इंचार्ज रघुवीर जांगिड़ ने भी नवज्योति को अलविदा कह दिया है और वह भी दो-चार दिन में कहीं बड़ी पोजीशन पर जाने वाले हैं. रघुवीर जांगिड़ ने दो दशक से ज्यादा सेवाएं दी, नवज्योति में और उनकी पहचान चुनाव पेज तथा नव वर्ष के पेजों के विशेषज्ञ के रूप में होती है.

नवज्योति का जब नव जयपुर, सप्लीमेंट शुरू हुआ तो रघुवीर ही उसके इंचार्ज भी थे और उन्होंने नव जयपुर को एक अलग पहचान दी थी.

वहीं, गोपाल चतुर्वेदी उन संस्कृतिक रिपोर्टरों में से हैं जिनकी शहर में अलग पहचान है. इन दोनों के जाने के बाद अब चार लोग लाइन में और हैं जिसमें दो रिपोर्टर शामिल बताए जा रहे हैं.

गोपाल और रघुवीर के अलावा डिजिटल डेस्क पर काम कर रही इंदू ने भी जॉब छोड़ दिया है. हालांकि अभी वह प्रशिक्षु के रूप में ही थी लेकिन उसके जाने के बाद से डिजिटल डेस्क पर भी काम करने वालों की संख्या काफी कम ही रह गई है. बताया जा रहा है कि यह भी इस महीने की आखिर तक अलविदा कर जाएंगे.

1936 से चल रहे नवज्योति में पिछले दो-तीन वर्षों में जो माहौल है उससे लोग बहुत परेशान बताए जा रहे हैं.

सूत्रों द्वारा भेजे गए इनपुट पर आधारित

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन