Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

दारू पीकर 20 बोरी डीएपी लेने पहुंचा पत्रकार, तहसीलदार से हुई आधा घंटा तकरार

आगरा | उत्तर प्रदेश समेत लगभग कई राज्यों में किसान डीएपी खाद की किल्लत से जूझ रहे हैं. ऐसे में एक पत्रकार शराब के नशे में टुन्न होकर 20 बोरी खाद लेने पहुंच गया. जिसे लेकर तहसीलदार से उसकी आधे घंटे तक झांय-झांय हुई.

मामला आगरा के पिनाहट ब्लॉक सहकारी समिति है. नायब तहसीलदार ने पत्रकार को खाद की समस्या बताई तो हाथ में एक न्यूज चैनल का माइक आईडी लेकर पहुंचा पत्रकार बिफर गया.

नवभारत टाइम्स की वेबसाइट में प्रकाशित खबर के अनुसार, मौके पर किसानों की तीन-तीन लाइनें लगी थीं. नायब तहसीलदार दयानंद पौरुष किसानों को डीएपी काद की बोरियां बटवा रहे थे. इसी दौरान विजय पांडेय नामक पत्रकार 20 बोरी खाद लेने पहुंच गया.

आरोप है कि तहसीलदार ने पत्रकार को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह उल्टा खाद के लिए रौब बनाने लगा. तहसीलदार ने बताया कि किसानों की भीड़ लगी थी, पत्रकार को समझाया तो वह बरस पड़ा.

इसके बाद एसडीएम बाह सृष्टि सिंह को इस बात की जानकारी दी गई. एसडीएम ने थाना प्रभारी को भेजा. पुलिस के समझाने के करीब आधा घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल किसी तरह शांत हुआ. इस दौरान तहसीलदार ने पत्रकार का मेडिकल कराने को भी कहा, लेकिन पुलिस सुस्ताती रही.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन