Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

देवरिया में निहाल-विशाल हत्याकांड के बाद तीसरे दोस्त को निपटाने की धमकी ने ठंड में बढ़ाई गर्मी

देवरिया | छात्र नेता विशाल सिंह के करीबी दोस्त शुभम को इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी दी जाने की बात सामने आई है. एक महिला की फोटो लगी आईडी से लिखा गया है कि- “अगला नंबर शुभम श्रीनेत का.”

मामले में एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने डीआईजी गोरखपुर से बात कर कार्रवाई की मांग की है. वहीं, विशाल के परिजनों ने भी पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है.

उत्तर प्रदेश के देवरिया में प्रॉपर्टी डीलर निहाल सिंह की हत्या का मामला थमा भी नहीं था कि निहाल के करीबी छात्र नेता विशाल सिंह की हत्या कर दी गई. एक साथ दो हत्याओं और शुभम को धमकी मिलने के बाद जिले समेत प्रदेश का माहौल गरमाने लगा है.

बता दें कि बीते 7 नवंबर को छठ पर्व के दिन देवरिया पकड़ी मार्ग पर दिनदहाड़े निहाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. निहाल सिंह मदनपुर थाना क्षेत्र के मोहरा समोगर गांव के रहने वाले थे और देवरिया में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे.

निहाल सिंह हत्याकांड के खुलासे को लेकर देवरिया पुलिस अभी हाथ-पांव मार रही थी की बीते 16 नवंबर की रात निहाल के करीबी विशाल सिंह की भी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. इसमें गोरखपुर के तीन और हौली बलिया गांव के एक शख्स पर केस दर्ज है. पुलिस ने रजा खान नामक एक औरोपी को भगड़ा पुल के पास से मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है. बाकी सभी फरार हैं.

बताया जा रहा है कि विशाल, करणी सेना के साथ निहाल के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए किए गए प्रदर्शन में खास भूमिका निभा रहे थे.

नीचे कुछ प्रतिक्रियाएं भी पढ़ें…


सत्येंद्र प्रताप-

अभी पुलिस निहाल सिंह हत्या के मुख्य आरोपी को पकड़ नहीं पाई, विशाल सिंह के हत्या के बाकी आरोपी को पकड़ नहीं पायी.

इधर विशाल सिंह के दोस्त शुभम सिंह श्रीनेत को जान से मारने की धमकी मिल रही है. बहुत शानदार काम कर रहा है प्रशासन, अपराधी डरे हुए हैं.


अखिलेश प्रताप सिंह-

सोचा देवरिया पुलिस को आज भी याद दिला दूँ। आज निहाल सिंह की हत्या हुए 15वां दिन है, और मुख्य तीन नामज़द अभियुक्त अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

और विशाल सिंह हत्या के पांचवां दिन है सिर्फ एक नामज़द अभियुक्त पकड़ा गया है, बाकी फ़रार हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन