Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

भीख मांगकर न्याय की लड़ाई लड़ रहे मऊ के आधा दर्जन पत्रकार! देखें वीडियो

मऊ | उत्तर प्रदेश के मऊ में स्कूल न जाने वाली शिक्षिका का भंडाफोड़ करने वाले पत्रकारों को न्याय के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। हालात यहां तक आ पहुंचे हैं कि आर्थिक रूप से कमजोर और निर्भीक पत्रकारिता करने वाले ये लोग भीख मांगने को मजबूर हो गए हैं।

परदहा ब्लाक के रणवीरपुर में कंपोजिट विद्यालय की शिक्षिका रागिनी मिश्रा पर स्कूल न जाने का आरोप है। पत्रकारों का दावा है कि उनके पास यह साबित करने के लिए तमाम सबूत हैं कि रागिनी मिश्रा स्कूल नहीं जाती हैं और थोक के भाव अपना अटेंडेंस भर देती हैं।

रागिनी मिश्रा के खिलाफ खबर चलाने वाले इन पत्रकारों ने स्कूल के बच्चों से भी बातचीत की है जिन्होंने खुद बताया है कि मैम पढ़ाने नहीं आती हैं। अब रागिनी मिश्रा की ओर से पत्रकारों के खिलाफ सरायलखांसी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इन पत्रकारों पर यह आरोप लगाया गया है कि ये लोग उनसे रंगदारी मांग रहे थे।

इसे लेकर पत्रकारों का कहना है कि यह आरोप सरासर गलत है और उन्हें सच्ची पत्रकारिता करने की कीमत चुकानी पड़ रही है।

पत्रकार अभिषेक सिंह ने कहा कि रागिनी मिश्रा कथा वाचिका हैं और काफी ताकतवर हैं। वे लोग आर्थिक रूप से इतनी मजबूत हैं कि हम उनका मुकाबला करने में सक्षम नहीं हैं। इसलिए हमें न्याय पाने के लिए लोगों से आर्थिक सहयोग जुटाना पड़ रहा है। साथ ही हम जनता के बीच जा रहे हैं और शिक्षा विभाग में फैले भ्रष्टाचार को लगातार उजागर कर रहे हैं।

पत्रकार संजय यादव ने कहा कि हमारा हौसला नहीं टूटने वाला है, चाहे हमारे ऊपर कितनी भी FIR दर्ज कर दी जाए. हम लोग सच्ची पत्रकारिता करते रहेंगे और भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ जारी रखेंगे।

मूल खबर..

मऊ में छह टीवी पत्रकारों पर रंगदारी का मुकदमा, देखें एफआईआर!

पत्रकारों का पक्ष पढ़ें…

स्कूल न जाने वाली शिक्षिका ने मऊ के पत्रकारों पर फर्जी केस करा दिया!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन