Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मऊ में छह टीवी पत्रकारों पर रंगदारी का मुकदमा, देखें एफआईआर!

मऊ | उत्तर प्रदेश के मऊ में न्यूज चैनलों के 6 पत्रकारों पर रुपये वसूलने का आरोप लगाया है. इसे लेकर जिले के सरायलखंसी थाने में तहरीर देकर पत्रकारों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक, मऊ के परदहा ब्लाक स्थित रणवीरपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय की शिक्षिका रागिनी मिश्रा ने इन सभी पत्रकारों पर जबरन फोटो खींचने, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को पत्रकारिता की धौंस दिखाने और 10 हजार रुपये प्रतिमाह रंगदारी मांगने जैसे आरोप लगाए हैं.

जिन पत्रकारों पर आरोप है उनमें, एबीपी न्यूज के रिपोर्टर राहुल सिंह, पत्रिका के अभिषेक सिंह, दैनिक भास्कर डिजिटल के संवाददाता अमित चौहान, भारत समाचार के रिपोर्टर विनय ज्ञानचंद, मऊ तक के रिपोर्टर संजय यादव तथा पत्रकार राजीव शर्मा का नाम शामिल है.

शिक्षिका रागिनी मिश्रा का आरोप है कि उक्ल लोग पूर्व में भी कुछ डॉक्टरों, सरकारी कर्मचारियों को धमकाकर वसूली करते हैं. जो भी इनका विरोध करता है, यह लोग उसका फर्जी व अनर्गल आरोप लगाकर सोशल मीडिया के माध्यम से बदनाम करते हैं.

थाना सरायलसंखी में दी गई तहरीर के बाद पुलिस ने अपराध संख्या- 545/2024 के तहत बीएनएस की धारा 79, 308(2), 352, 351(2) व 67 में मुकदमा पंजीकृत किया है.

देखें एफआईआर कॉपी…

इस बारे में पत्रकारों का पक्ष यूँ है-

मऊ जिले के परदहा ब्लॉक के रणवीर पुर कंपोजिट विद्यालय की शिक्षिका रागिनी मिश्रा विभाग की मिली भगत से कभी विद्यालय नहीं जाती थीं। यदि कोई अध्यापक इसके खिलाफ बोलता था तो गुणवत्ता के नाम पर उसका वेतन रोक दिया जाता था। साक्ष्य मिलने और ग्रामीणों की शिकायत पर जब मीडिया स्कूल पहुंची तो उस दिन भी रागिनी मिश्रा विद्यालय पर नहीं थीं। मामला संज्ञान में आने पर उन्होंने दोपहर में अपना मेडिकल प्रभारी प्रधानाध्यापक के वाट्सअप नंबर भेजा। वहां के शिक्षकों और बच्चों ने भी ऑन कैमरा इस बात को स्वीकार किया था । परंतु बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका के खिलाफ कोई भी एक्शन लेने की बजाय जनपद के 6 पत्रकारों के खिलाफ उल्टा मुकदमा दर्ज करवा दिया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन