Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

4PM के संपादक संजय शर्मा की कहानी किसी फिल्मी दुनिया से कम नहीं है!

जन्मदिन विशेष-

4PM के संपादक संजय शर्मा की कहानी किसी फिल्मी दुनिया से कम नहीं है। एक छोटे से जिले के संवाददाता के रूप में शुरू हुआ सफर, अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की जो मिसाल संजय शर्मा ने कायम की है, वह वाकई अद्भुत है।

2005 में प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की नौकरी छोड़कर उन्होंने वीकेंड टाइम्स नामक साप्ताहिक अखबार से लखनऊ में अपनी शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई कीर्तिमान स्थापित किए।

2015 में 4PM इवनिंग की शुरुआत जब लखनऊ से हुई, तब किसी को यह विश्वास नहीं था कि यह सांध्य दैनिक यूपी की नौकरशाही और राजनीति के गलियारों में सबसे अधिक चर्चित अखबार बन जाएगा।

चाहे बड़े से बड़े नौकरशाह हों या राजनेता, संजय शर्मा ने सबकी धज्जियां उड़ाई। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहने के दौरान, उनकी संजय शर्मा से नजदीकी चर्चा का विषय रही। लेकिन इसके बावजूद, 4PM में सपा सरकार के खिलाफ जितनी खबरें छपीं, उतनी किसी अन्य अखबार ने नहीं छापीं।

सरकार बदलने के बाद, भाजपा सरकार की नजरें संजय शर्मा पर टेढ़ी हो गईं। उनके दफ्तर पर हमले से लेकर, उनके खिलाफ आर्थिक अपराध अनुसंधान की जांच, एसटीएफ, इनकम टैक्स और ईडी जैसी एजेंसियों की कार्रवाई शुरू कर दी गई। लखनऊ की मीडिया ने मान लिया था कि अब 4PM और संजय शर्मा इतिहास बन जाएंगे। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि ये हमले संजय शर्मा को अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टार बना देंगे।

इसी दौरान उन्होंने 4PM नाम से यूट्यूब चैनल की शुरुआत की और यह बताया कि सरकार किस तरह उन पर हमले कर रही है। संजय शर्मा के तेवरों ने इस चैनल को इतना लोकप्रिय बना दिया कि 4PM पिछले एक साल से देश में राजनीतिक टिप्पणीकारों का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला चैनल बन गया है।

संजय शर्मा ने इसके बाद एक-एक कर कई राज्यों में चैनल शुरू किए और कुल 12 चैनल खड़े कर दिए। सबसे खास बात यह रही कि पत्रकारिता के इस खिलाड़ी ने बॉलीवुड में भी कदम रखा और 4PM बॉलीवुड के साथ-साथ 4PM म्यूजिक चैनल की शुरुआत कर अपनी एक अलग पहचान बनाई।

आज 4PM के 68 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हो गए हैं, और इसे दुनिया के 150 से ज्यादा देशों में देखा जाता है। देश का शायद ही कोई बड़ा नेता ऐसा होगा जो संजय शर्मा को न जानता हो।

कहा जाता है कि इतिहास एक दिन में नहीं लिखा जाता। संजय शर्मा के जुनून और सरकार की आंखों में आंख डालकर सवाल पूछने की जिद ने उन्हें आज देश के शीर्ष पत्रकारों में खड़ा कर दिया है।

रेलवे स्टेशन हों, मॉल हो, एयरपोर्ट हो या कोई भी सार्वजनिक स्थान—जहां भी संजय शर्मा जाते हैं, उनके साथ सेल्फी खिंचवाने वालों की भीड़ उमड़ पड़ती है। यह इस बात का सबूत है कि इस दौर में सच्ची पत्रकारिता करने वालों का कितना महत्व है।

आज अपने जन्मदिन पर, उन्होंने एक फोटो ट्वीट की, जिसने पत्रकारिता और राजनीति जगत में हलचल मचा दी। उन्होंने टीम अरविंद केजरीवाल को एक साथ बिठाकर उनका इंटरव्यू किया। यह पहला मौका था जब केजरीवाल की पूरी टीम एक साथ किसी पत्रकार को इंटरव्यू देती नजर आई। जो काम बड़े-बड़े चैनल और मीडिया समूह नहीं कर पाए, वह संजय शर्मा ने कर दिखाया।

https://x.com/editor_sanjays/status/1875864516682264981?s=46

https://twitter.com/editor_sanjays/status/1875864516682264981?s=46

ये भी पढ़ें-

4पीएम वाले संजय शर्मा का आज जन्मदिन है! https://www.bhadas4media.com/4pm-sanjay-sharma-birthday/

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन