Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

भूपेश उपाध्याय होंगे हिंदुस्तान मेरठ के नए स्थानीय संपादक, नीरज चौधरी को मुरादाबाद का जिम्मा

हिंदुस्तान अख़बार में बदलाव की चर्चाओं के बीच बताया जा रहा है कि मेरठ के सूर्यकांत द्विवेदी एक्सटेंशन पर चल रहे थे जिन्हें अब कार्यमुक्त किया गया है और भूपेश उपाध्याय को हिंदुस्तान मेरठ का नया स्थानीय संपादक बनाया गया है। भूपेश अभी तक मेरठ में थे।

अलीगढ़ के नीरज चौधरी को मुरादाबाद भेजा गया है। आगरा संस्करण के न्यूज़ एडिटर संजीव गौतम को अलीगढ़ का संपादक बनाया गया है।

भूपेश उपाध्याय को पिछले दिनों नोएडा ऑफिस बुलाकर संपादक बनाये जाने की जानकारी दी गई और साथ ही प्रशिक्षण भी दिया गया। इससे पहले वे मेरठ में ही डिप्टी न्यूज एडिटर की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। 

स्थानीय संपादक सूर्यकांत द्विवेदी ने अपने तीसरे कार्यकाल के लिए सारे घोड़े खोल दिए थे बावजूद इसके उन्हें सफलता नहीं मिली।

संबंधित ख़बरें-

हिंदुस्तान अख़बार के अलीगढ़ के नए संपादक बने संजीव गौतम https://www.bhadas4media.com/sanjiv-gautam-hindustan-aligadh-editor/


हिंदुस्तान अख़बार में बड़े स्तर पर हो सकते हैं संगठनात्मक बदलाव, कई साल से जमे संपादकों के तबादले होंगे, एक्सटेंशन पर कार्यरत पत्रकार होंगे कार्यमुक्त https://www.bhadas4media.com/hindustan-akhbar-sangathanatmak-badlaav/

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Vipin Kumar Sharma

    March 19, 2025 at 4:57 pm

    भूपेश उपाध्याय मेरठ नहीं बरेली के स्थानीय संपादक होंगे। वह जल्द ही बरेली ज्वाइन करेंगे जबकि, बरेली से अभिमन्यु जी मेरठ में बतौर स्थानीय संपादक ज्वाइन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन