Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

सीतापुर हत्याकांड से आक्रोशित पत्रकारों का बलिया, बिजनौर और सहारनपुर में प्रदर्शन, देखें तस्वीरें

बलिया | सीतापुर के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की हत्या से आक्रोशित जिले के पत्रकारों ने प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बैनर तले राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी बलिया को सौंपा। पत्रकारों ने कहा कि भ्रष्टाचार का राजफाश करने पर भ्रष्टाचारी पत्रकारों की हत्या कर रहे और सरकार पत्रकारों की सुरक्षा के प्रति गम्भीर नहीं।

भ्रष्टाचारी किस्म के लोग पत्रकारों को डराने के लिए हत्या कर रहे इसलिए सरकार पत्रकारों को सुरक्षा की व्यवस्था करें। पत्रकारों ने मांग किया है- दोषियों पर तत्काल कार्यवाही के साथ मृतक के परिवार को नौकरी एवं दो करोड़ सहायता धनराशि दें। पत्रकारों में फैले असुरक्षा के भय को समाप्त करें अन्यथा पत्रकार सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।

पत्रक देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, आख़िलानन्द तिवारी, जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह, के के पाठक, दिग्विजय सिंह, मुन्ना बहादुर, शिवा जी वागले आदि मौजूद रहे।


बिजनौर | जनपद सीतापद में वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र वाजपेयी की हत्या के विरोध में बुधवार को निर्धारित कार्यक्रम के तहत ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिला ईकाई ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में पत्रकारों ने मांग करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और मृतक के आश्रित परिवार को एक करोड़ का आर्थिक सहायता राशि दिलाने की मांग की गई।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश इकाई जनपद बिजनौर के बैनर तले जिलेभर के पत्रकार बुधवार को पूर्वान्ह 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित हुए। संगठन के जिलाध्यक्ष डा०भानु प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में सीतापुर जनपद के प्रतिष्ठित समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार राघवेन्द्र वाजपेई की हत्या के विरोध में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी जसजीत कौर को सौंपा।

ज्ञापन में घटना की घोर निन्दा करते हुए पत्रकार की हत्या के दोषियों और साज़िश कर्ताओं के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई, मृतक पत्रकार के आश्रित परिवार को एक करोड़ रुपए का मुआवजा, मृतक आश्रित को राजकीय आजिविका सुविधा दिलाने, पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया और पत्रकारों की सुरक्षा के लिए अति शीघ्र पत्रकार सुरक्षा अधिनियम का गठन करने की मांग की। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने ज्ञापन पत्र को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

ज्ञापन देने वालों में प्रदेश कार्य समिति के सदस्य एवं उत्तराखंड/ हरियाणा के संगठन प्रभारी डॉ नरेश पाल सिंह, जिला संगठन मंत्री मूलचंद चौधरी, जिला उपाध्यक्ष डॉ राहुल चौधरी, जिला उपाध्यक्ष यशपाल सिंह जिला ऑडिटर डा० आलम फरीदी जिला महामंत्री जितेन्द्र कुमार, जिला संगठन मंत्री गुणवंत सिंह राठौर, डॉ धर्मेंद्र सिंह, तहसील बिजनौर अध्यक्ष अवनीश शर्मा, धामपुर तहसील अध्यक्ष इंदर सिंह चौहान, वरिष्ठ पत्रकार नरेश भास्कर, कौशल शर्मा, नूरपुर ब्लाक प्रभारी चौधरी शेर सिंह, फिरोज आलम, विनय कौशिक, भोनेंद्र शर्मा, विरेश कुमार, बिजेंद्र शर्मा, थम्मन सिंह, यशपाल सिंह, कमल सिंह, परम सिंह, मनोज शर्मा, अमित ठाकुर, ओमपाल प्रजापति, विनीत कुमार, अनुज चौधरी कार्मेंद्र चौधरी, रवि गांधी, अनवार अहमद, मोहम्मद शाहिद, कौशल शर्मा नीरज शर्मा नारायण किशोर शर्मा मनदीप कुमार, घासीराम शुभम विनीत कुमार वीरेश कुमार, विनय कौशिक राकेश कुमार बृजेश चंद शर्मा प्रदीप दुबे, अनुज कुमार आदि की मौजूदगी रही।


सहारनपुर | सीतापुर में दैनिक जागरण के पत्रकार की नृशंस हत्या के विरोध में सहारनपुर के पत्रकारों ने मंगलवार को जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (एनयूजे) सहारनपुर इकाई के बैनर तले जुटे पत्रकारों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

पत्रकारों ने कहा कि यह हत्या प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला है और इससे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने मांग की कि पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और इस तरह की घटनाओं पर तत्काल रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

  1. हत्या के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग

पत्रकारों ने मांग की कि इस जघन्य हत्याकांड में शामिल सभी दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और फांसी जैसी कठोर सजा दी जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

  1. पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता

ज्ञापन में मांग की गई कि मृतक पत्रकार के परिवार को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता दी जाए, ताकि वे आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस कर सकें।

  1. परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी

पत्रकारों ने कहा कि मृतक पत्रकार के परिवार को केवल आर्थिक सहायता देना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि उनके एक योग्य सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाए, जिससे उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।

  1. पत्रकारों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं

पत्रकारों ने सरकार से आग्रह किया कि प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए विशेष नीति बनाई जाए। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पुलिस प्रशासन को विशेष निर्देश दिए जाएं।

  1. मीडिया से जुड़े मामलों की त्वरित जांच हेतु विशेष समिति बने

ज्ञापन में मांग की गई कि पत्रकारों पर हो रहे हमलों की जल्द जांच और दोषियों को दंडित करने के लिए सरकार एक विशेष समिति गठित करे।

  1. सहारनपुर में पत्रकारों से हुई अभद्रता पर कार्रवाई हो

पत्रकारों ने ज्ञापन में मांग की कि अंबाला रोड पर थाना सरसावा पुलिस द्वारा पत्रकारों से की गई हाथापाई और अभद्रता के दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए।

  1. उग्र आंदोलन की चेतावनी

एनयूजे सहारनपुर इकाई के जिला अध्यक्ष रोशन लाल सैनी ने कहा कि यदि प्रशासन ने इस घटना पर शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए, तो पत्रकार समाज उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कमजोर करने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

इस मौके इस दौरान कोषाध्यक्ष अनिल कटारिया, जिला महामंत्री डॉ रामकुमार पुंडीर, प्रवक्ता अमित गुप्ता, अंकुर सैनी, मुकेश गिरी, पुरूषोतम सैनी, सुबोध भोंसले, शमीम अहमद, संदीप शर्मा, अमूल्य पुंडीर, अनूप धीमान समेत बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे और उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द न्याय की मांग की। पत्रकारों का कहना है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला, तो वे आंदोलन तेज करने से पीछे नहीं हटेंगे।

ये भी पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन