Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज के पत्रकार दीपक सिंह का सड़क हादसे में निधन!

प्रयागराज | यूपी के प्रयागराज के थाना सराय ममरेज स्थित वारी गांव के रहने वाले सुनील कुमार सिंह उर्फ दीपक का निधन हो जाने की सूचना है। सुनील दमदार24 नामक न्यूज पोर्टल के संवाददाता था।

बीती 27 फरवरी को दीपक सिंह करुवा डीह प्रतापपुर में एक सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। गंभीर रूप से घायल पत्रकार को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख लखनऊ के लोहिया अस्पताल में रेफर कर दिया था। वहां लगभग 15 दिनों तक इलाज चलने के बाद दीपक का निधन हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पत्रकार दीपक अपने पीछे पत्नी दीपा के अलावा 13 वर्षीय निशांत, 11 वर्षीय सुशांत, 9 वर्षीय अनन्या और 6 वर्षीय परी को छोड़ गए हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन