Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में हिंदुस्तान अखबार के पत्रकार समेत चार पर रंगदारी का मुकदमा

ममता गुप्ता-

पीलीभीत | यूपी के पीलीभीत तहसील पूरनपुर के हिन्दुस्तान अखबार के संवाददाता नवीन कुमार मित्तल उर्फ नवीन अग्रवाल अपनी पत्रकारिता की आड़ में गलत काम करते हैं और इन कृत्यों से उन्होंने करोड़ों रुपया भी कमाया है।

एक छोटे से पत्रकार से पिछ्ले कुछ सालों में उन्होंने एक पेट्रोल पंप, बजाज मोटरसाइकिल एजेंसी, खाद्य की दुकान, कॉलोनी की प्लॉटिंग और कई विवादित सम्पत्तियां भी अर्जित की हैं।

उसके बाद भी इनकी पैसे की भूख शांत नहीं हो रही है और रंगदारी की माँग करते रहते हैं और घर में घुसकर अभद्र व्यवहार छेड़छाड़ और मारपीट करते हैं।

इससे परेशान होकर मैंने इनके ऊपर FIR दर्ज करवाई है, मगर हिन्दुस्तान अखबार के पत्रकार व रसूखदार होने की वजह से इनके हौसले बुलंद है और बोलते हैं मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

इन्होंने स्थानीय स्तर पर एक गैंग बना रखा है जिसमें- नवीन अग्रवाल लीडर और नीतेश अग्रवाल, अभय अग्रवाल, अंतरिक्ष देवल इसके सदस्य हैं।

देखें एफआईआर की प्रति और लोकल अखबारों में प्रकाशित खबरें…


हिंदुस्तान अखबार के पत्रकार का पक्ष भी पढ़ें…

मामले में हिंदुस्तान के पत्रकार नवीन मित्तल ने भड़ास4मीडिया से हुई बातचीत में कहा कि- इन लोगों ने जो भी आरोप लगाकर मुकदमा लिखाया है वह सब गलत है। इनके पुत्र का नीतीश अग्रवाल से कुछ लेन-देन था। उसने पहले इन लोगों पर मुकदमा लिखाया, अब इन्होंने मुकदमा लिखाया है। मेरा नाम भी बेकार में घसीट लिया। जबकि मैं न तो इनका सपोर्ट करता हूं न ही मेरा नीतीश से कोई लेना देना है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन