Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

निधि राजदान, प्रियदर्शन गर्ग और राजेश नागर के बारे में सूचनाएं!

वरिष्ठ पत्रकार और NDTV की पूर्व एग्जिक्यूटिव एडिटर निधि राजदान ने टीवी स्क्रीन पर अपनी दमदार वापसी की है। वे अब ग्लोबल अफेयर्स प्लेटफॉर्म ‘deKoder’ पर एक साप्ताहिक शो ‘Tracking Trump’ लेकर आई हैं, जिसे प्रसिद्ध पत्रकार प्रणय रॉय ने शुरू किया है।

यह शो अमेरिका की राजनीति, खासकर डोनाल्ड ट्रंप की गतिविधियों और चुनावी समीकरणों पर केंद्रित रहेगा। निधि का यह शो विश्लेषणात्मक पत्रकारिता की एक नई मिसाल पेश करता है।


प्रियदर्शन गर्ग बने Zee Media के डिजिटल प्लेटफॉर्म के चीफ बिजनेस ऑफिसर

मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से अधिक का अनुभव रखने वाले वरिष्ठ मीडिया प्रोफेशनल प्रियदर्शन गर्ग ने जी मीडिया के नए हाइपरलोकल न्यूज ऐप Pinewz में चीफ बिजनेस ऑफिसर (CBO) के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। अप्रैल 2025 से उन्होंने यह नई जिम्मेदारी ली है।

Pinewz एक यूजर जेनरेटेड कंटेंट (UGC) आधारित प्लेटफॉर्म है, जो देश के छोटे शहरों और कस्बों की ज़मीनी खबरों को प्रमुखता से सामने लाने का प्रयास कर रहा है।


वरिष्ठ पत्रकार राजेश नागर बने खाद्य मंत्री के मीडिया सलाहकार

फरीदाबाद में तीन दशक से सक्रिय पत्रकार राजेश नागर को हरियाणा सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री का मीडिया सलाहकार नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता उनके लिए समाज सेवा का माध्यम रही है और अब इस नई भूमिका में भी वे पूरी ईमानदारी से काम करेंगे।

नागर वर्तमान में फरीदाबाद पत्रकार एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं और दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी एवं गुड़गांव मेल जैसे प्रतिष्ठित अख़बारों में कार्य कर चुके हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन