Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

इंडिया न्यूज को अलविदा कहकर रिपब्लिक भारत के हुए सुमित कुमार झा

रिष्ठ पत्रकार सुमित कुमार झा को लेकर खबर है कि उन्होंने ‘रिपब्लिक भारत’ में बतौर सीनियर एंकर नई भूमिका संभाल ली है। करीब बीस वर्षों से ज्यादा का अनुभव रखने वाले सुमित झा हाल ही में ‘इंडिया न्यूज’ से विदा लेकर रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क पहुंच गए हैं।

पिछले साल सितंबर में उन्होंने आईटीवी नेटवर्क के हिंदी चैनल ‘इंडिया न्यूज’ में सीनियर एंकर के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाली थी। इससे पहले भी वे कई बड़े मीडिया संस्थानों- भारत एक्सप्रेस, न्यूज नेशन, महुआ न्यूज, जी मीडिया और नेटवर्क18 का हिस्सा रह चुके हैं।

बिहार के मधुबनी जिले से आने वाले सुमित झा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वरिष्ठ पत्रकार नलिनी सिंह के लोकप्रिय शो ‘आंखों देखी’ से की थी। सुमित ने गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी, हिसार से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है।

राजनीतिक बहसों और विशेष कार्यक्रमों को लेकर उनकी खासी पकड़ मानी जाती है। अपने करियर के दौरान उन्होंने लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, कन्हैया कुमार, हार्दिक पटेल जैसे चर्चित नेताओं के साथ-साथ बिहार और झारखंड के अनेक मंत्रियों के साथ महत्वपूर्ण इंटरव्यू कर चुके हैं।

सुमित कुमार झा द्वारा इंडिया न्यूज ज्वाइन करने की खबर यहां पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन