Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

ईडी दफ्तर में लगी आग: महादेव एप, सहारा, चोकसी, नीरव, भुजबल जैसे घोटालेबाजों की फाइलें भस्म होने की आशंका

मुंबई के साउथ मुंबई स्थित बॉलार्ड एस्टेट में रविवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के ज़ोन-1 कार्यालय में भीषण आग लग गई, जो लगभग 10 घंटे तक धधकती रही। इस आग के कारण मेहुल चोकसी, नीरव मोदी, छगन भुजबल और अनिल देशमुख जैसे हाई-प्रोफाइल मामलों से जुड़ी महत्वपूर्ण फाइलों और दस्तावेजों के नष्ट होने की आशंका जताई जा रही है।

आग मुख्य रूप से चौथी मंजिल पर स्थित ईडी के एडिशनल डायरेक्टर ऑफिस और इन्वेस्टिगेशन यूनिट तक सीमित रही। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ongoing जांचों पर इसका कितना प्रभाव पड़ेगा।

फायर ब्रिगेड के अनुसार, आग रविवार तड़के 2:30 बजे लगी थी और इसे दोपहर तक बुझाया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग का मुख्य कारण लकड़ी के फर्नीचर और कार्यालय की अन्य संरचनाओं में लगी आग बताया गया है।

फिलहाल क्षति का आकलन किया जा रहा है और ईडी के अधिकारी डिजिटल रिकॉर्ड्स से नुकसान की भरपाई करने का प्रयास कर रहे हैं।


अनुराग वर्मा पटेल-

मुंबई के बैलॉर्ड स्टेट स्थित ED ऑफिस में कल रात आग लग गई। नुकसान कितना हुआ, अभी ये पता नहीं चल सका है। पिछले 1 साल में इस ऑफिस से ये जांचें हुईं-

– विंध्यवासिनी ग्रुप ऑफ कंपनीज बैंक धोखाधड़ी
– महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मनी लॉन्ड्रिंग केस
– सहारा ग्रुप मनी लॉन्ड्रिंग
– एरोस इंटरनेशनल मीडिया फंड डायवर्जन केस
– साई ग्रुप हाउसिंग स्कैम
– ललित टेकचंदानी बैंक धोखाधड़ी केस
– पेन को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक मनी लॉन्ड्रिंग केस
– उषदेव इंटरनेशनल लिमिटेड बैंक धोखाधड़ी
– मोनार्क यूनिवर्सल ग्रुप धोखाधड़ी
– विनोद खुटे पोंजी स्कीम केस
– PMC बैंक धोखाधड़ी केस
– एक्सटॉर्शन केस

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन