Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पत्रकार अभिषेक मेहरोत्रा ने छोड़ा News24

रिष्ठ पत्रकार अभिषेक मेहरोत्रा ने ‘न्यूज़24’ में अपने कार्यकाल को विराम दे दिया है। वे यहां ग्रुप एडिटर (डिजिटल) की भूमिका निभा रहे थे और करीब 21 महीनों तक इस प्लेटफॉर्म से जुड़े रहे। फिलहाल वे अपने नोटिस पीरियड में हैं।

अभिषेक मेहरोत्रा की पत्रकारिता में यह वर्ष 20वां है, जिसमें से एक दशक उन्होंने डिजिटल संपादक के रूप में बिताया है। ‘स्वराज्य टाइम्स’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिषेक ने ‘अमर उजाला’, ‘दैनिक जागरण’ और ‘नवभारत टाइम्स’ जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में काम किया। वे नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के जरिए वेब पत्रकारिता से भी जुड़े और जागरण डॉट कॉम में भी भूमिका निभाई।

एक व्यंग्यकार के रूप में उनके लेख नियमित रूप से दैनिक जागरण, अमर उजाला, आउटलुक हिंदी, नवोदय टाइम्स आदि में प्रकाशित होते रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार मिले इनपुट के मुताबिक, उनका आगे का सफर अब वेबसाइट्स और वीडियो प्लेटफॉर्म्स के ज़रिए नए आयाम रचने की योजनाएं बनाने की ओर हो सकता हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन