Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

मोदी सरकार के गले में अटकी बीबीसी की रिपोर्टिंग, इस शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति

BBC

नई दिल्ली: पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले को लेकर बीबीसी की रिपोर्टिंग पर भारत सरकार ने कड़ी आपत्ति जताई है। बीबीसी (BBC) द्वारा इस हमले को “मिलिटेंट अटैक” कहे जाने पर भारत ने बीबीसी इंडिया की प्रमुख जैकी मार्टिन को औपचारिक पत्र लिखकर अपनी गंभीर नाराजगी जाहिर की है।

विदेश मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाले External Publicity and Public Diplomacy Division ने बीबीसी को स्पष्ट रूप से बता दिया है कि सरकार उनकी रिपोर्टिंग पर अब बारीकी से नजर रखेगी। भारत सरकार का कहना है कि बीबीसी द्वारा हमले की गंभीरता को कमतर दिखाना निंदनीय है।

बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में लिखा था, “भारत प्रशासित कश्मीर में हुए एक मिलिटेंट हमले में 26 पर्यटकों की मौत के बाद पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ वीज़ा निलंबन जैसी कार्रवाई की है।” इसी भाषा को लेकर भारत ने आपत्ति दर्ज कराई है।

यह विवाद ऐसे समय पर सामने आया है जब हाल ही में अमेरिका की सीनेट पैनल और हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी ने भी The New York Times की रिपोर्टिंग को आड़े हाथों लिया था। कमेटी ने ‘मिलिटेंट्स’ शब्द को ‘टेररिस्ट्स’ से बदलते हुए NYT को फटकार लगाई और कहा, “ये एक आतंकी हमला था, न कि कोई आम झड़प।”

इसके साथ ही भारत सरकार ने, गृह मंत्रालय की सिफारिश पर, पाकिस्तान से फैलाए जा रहे भ्रामक और उकसावे वाले कंटेंट को रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। 63 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स वाले 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल्स पर प्रतिबंध लगाया गया है। इनमें पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर का यूट्यूब चैनल भी शामिल है, जिसके 3.5 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।

इसके अलावा यूपी से संचालित 4पीएम नेशनल चैनल को भी बंद करवा दिया गया है। इसका आरोप भी मोदी सरकार पर ही है। जिसकी जमकर आलोचना हो रही है।

ये भी पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन