Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

बिजनेस टुडे में बड़ा बदलाव: सिद्धार्थ ज़राबी बने ग्रुप एडिटर, आलोक नायर को नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली। इंडिया टुडे ग्रुप की प्रमुख व्यावसायिक पत्रिका बिजनेस टुडे में शीर्ष स्तर पर नेतृत्व परिवर्तन की घोषणा की गई है। सिद्धार्थ ज़राबी को ग्रुप एडिटर, बिजनेस टुडे नियुक्त किया गया है। वहीं, आलोक नायर अब बिजनेस टुडे की संपूर्ण रणनीतिक व्यावसायिक इकाई (SBU) की स्वतंत्र जिम्मेदारी संभालेंगे।

सिद्धार्थ ज़राबी बीते चार वर्षों से बिजनेस टुडे के साथ जुड़े हैं और उन्होंने प्रिंट व टीवी प्लेटफॉर्म्स का सफल नेतृत्व किया है। अब वे डिजिटल प्लेटफॉर्म की जिम्मेदारी भी संभालेंगे, जिससे बिजनेस टुडे का प्रिंट, टीवी और डिजिटल – तीनों माध्यमों को एकीकृत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस नई भूमिका में ज़राबी प्रिंट के लिए एडिटर-इन-चीफ अरुण पुरी को रिपोर्ट करेंगे और डिजिटल व टीवी के लिए सीधे कली पुरी को रिपोर्ट करेंगे।

वहीं, आलोक नायर, जो पिछले चार वर्षों से COO के रूप में बिजनेस टुडे से जुड़े हैं, अब स्वतंत्र रूप से पूरे SBU (Strategic Business Unit) का संचालन करेंगे। वे अब सीधे इंडिया टुडे ग्रुप के CEO दिनेश भाटिया को रिपोर्ट करेंगे।

इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी ने इन दोनों नियुक्तियों को संगठन में मौजूद अद्भुत प्रतिभा और ब्रांड में गहरी आस्था का प्रमाण बताया और कहा, “सिद्धार्थ और आलोक मिलकर इस नए नेतृत्व में एक नई गति और ऊर्जा लाएंगे। यह एक सशक्त भागीदारी है और मैं इसके नतीजों को लेकर बेहद उत्साहित हूं।”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन