Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज, थानेदार पर साजिश रचने का आरोप, जांच की मांग उठी

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती स्थित हर्रैया थाने में पत्रकार धर्मेंद्र पांडेय के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज किए जाने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पत्रकार और उनके समर्थकों का आरोप है कि थानेदार धर्मेंद्र यादव ने समाचारों से नाराज़ होकर एक दलित युवक अर्जुन के माध्यम से साजिशन यह मुकदमा दर्ज कराया।

आरोपों के अनुसार, अर्जुन नामक युवक मूलतः एक अन्य मामले में पुलिस से न्याय मांगने गया था। वहीं उसे कथित तौर पर बहला-फुसलाकर एक तहरीर पर हस्ताक्षर करवा लिए गए, जिसमें पत्रकार के खिलाफ आरोप लगाए गए। अर्जुन का दावा है कि वह पूरी तरह से पढ़ा-लिखा नहीं है और उससे अंग्रेज़ी में लिखे गए मैसेज का उल्लेख किया गया, जो उसकी क्षमता से परे है।

पीड़ित अर्जुन ने अधिकारियों के समक्ष बयान देकर कहा कि थानेदार ने उस पर दबाव बनाकर वीडियो रिकॉर्ड किया और गलत तहरीर पर हस्ताक्षर करवा कर मुकदमा दर्ज कराया। साथ ही यह भी कहा गया कि थानेदार ने उसके फोन से लेनदेन की जानकारी लेकर उसे गलत तरीके से मुकदमे में जोड़ा।

उधर, पत्रकार धर्मेंद्र पांडेय का कहना है कि मुकदमे में जिन तारीखों और समय का उल्लेख किया गया है, उस दौरान वे अयोध्या में थे, जिसका प्रमाण वे देने को तैयार हैं। पत्रकार का यह भी आरोप है कि स्थानीय एक कथित प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा थाने में दबाव डालकर यह कार्रवाई करवाई गई।

इस पूरे मामले में संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और आश्वासन दिया गया है कि जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबर…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन