Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अमृत विचार – गलत पते से प्रकाशित हो रहा है कानपुर संस्करण

  • प्रबंधतंत्र की लापरवाही का हैरतअंगेज नमूना
  • विज्ञापन की बिलिंग भी इसी पते पर हो रही है
  • सिविल लाइन के कॉन चैम्बर वाला दफ्तर बंद
  • काकादेव में एक साल से संचालित हो रहा संस्करण
  • प्रिंट लाइन में अभी भी सिविल लाइन वाला ही पता
  • सूचना विभाग ने संज्ञान लिया, नोटिस की तैयारी

कानपुर/लखनऊ। कुप्रबंधन का शिकार हो रहा छह जगहों से प्रकाशित अमृत विचार की हालत ठीक वैसी ही हो चुकी है जैसे कुएं में भांग पड़ी हो। मार्च 2022 को अखबार का ब्यूरो सबसे पहले कानपुर में 14/76-एल सिविल लाइन्स कानपुर नगर 208001 के पते पर छपना शुरू हुआ था।

तब से आज तक यही पता छप रहा है। जबकि इसके बाद दो पते बदले जा चुके हैं।

वर्तमान पता अमृत विचार कार्यालयः 117/एल/320-ए नवीन नगर, काकादेव कानपुर (यह बोर्ड लगा है जिसमें पिनकोड नंबर लिखा ही नहीं है) प्रिंट लाइन में संपादक-राजेश श्रीनेत और कार्यकारी संपादक-दिग्विजय सिंह का नाम छपा है।

उल्लेखनीय है कि सिविल लाइन कॉन चैंबर के बाद सिविल लाइन में ही मर्चेंट चैंबर हाल के बगल में किन्हीं गर्ग की बिल्डिंग में दो साल तक कार्यालय चला था, उसके बाद संस्थान ने नवीन नगर काकादेव में अपनी बिल्डिंग खरीदकर प्रकाशन कार्यालय खोला।

लेकिन लापरवाही का आलम यह है कि पता पुराना ही छप रहा है।

देखें अखबार की प्रिंटलाइन और लेट हेड….

ये भी पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन