Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

डेढ़ घंटे के इस डेब्यू पॉडकास्ट में खोजी पत्रकारिता से जुड़े कई ऑपरेशनों के दिलचस्प किस्से बताये गए हैं! देखें

क्रिएटिव और सोचने पर मजबूर करने वाले कंटेंट की दुनिया में एक नया नाम जुड़ा है—जयेश गंगन। उन्होंने अपना नया पॉडकास्ट लॉन्च किया है, जिसका फॉर्मेट बेहद अनोखा है। यह पॉडकास्ट “पास्ट, प्रेजेंट और फ्यूचर” की परतों को खोलते हुए समाज, व्यवस्था और सोच के बदलते आयामों पर चर्चा करता है।

पहले ही एपिसोड में जयेश ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं—सिर्फ बात नहीं, गहराई में उतरकर सवाल उठाना। इसमें खोजी पत्रकारिता से जुड़े कई ऑपरेशनस की दिलचस्प कहानियां और क़िस्से हैं।

इस डेब्यू एपिसोड में जयेश की बातचीत हुई है देश के चर्चित क्राइम जर्नलिस्ट पंडित आयुष गौर से। करीब डेढ़ घंटे की इस दमदार बातचीत में स्टिंग ऑपरेशन, अपराध की मानसिकता, पुलिस की कार्यशैली और कानून के लचीलेपन पर खुलकर बात की गई है। कई ऐसे खुलासे भी हुए हैं जो भ्रष्टाचार की जड़ों तक पहुंचते हैं।

“द आवारा मुसाफिर शो” के बैनर तले बना यह एपिसोड सिर्फ एक बातचीत नहीं, बल्कि एक आईना है—जिसमें हम सबको अपना चेहरा देखना चाहिए।

आप भी देखिए…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन