Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

खट्टर के पूर्व मीडिया सलाहकार डॉ अमित आर्य और ZEE ग्रुप से शौर्य शर्मा के बारे में सूचनाएं!

चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पूर्व मीडिया सलाहकार डॉ. अमित आर्य को दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी, रोहतक का कुलपति नियुक्त किया गया है। हरियाणा के राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने इस नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।

डॉ. आर्य की नियुक्ति तीन वर्ष की अवधि या उनके 70 वर्ष की आयु तक (जो भी पहले हो) के लिए प्रभावी रहेगी। यह अवधि उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से मानी जाएगी। राज्य सरकार की सलाह पर नियुक्ति की शर्तें और नियम निर्धारित किए जाएंगे।

डॉ. अमित आर्य वर्ष 2014 से 2019 तक मुख्यमंत्री खट्टर के मीडिया सलाहकार रहे हैं। चंडीगढ़ में उन्होंने पाँच साल तक यह जिम्मेदारी निभाई और इसके बाद दिल्ली और चंडीगढ़ दोनों स्थानों पर चार वर्षों तक इसी भूमिका में कार्यरत रहे।

पिछले वर्ष नवंबर में ‘आईटीवी नेटवर्क’ ने उन्हें सीनियर कंसल्टिंग एडिटर नियुक्त किया था। इसके साथ ही उन्हें ‘इंडिया न्यूज़’ के हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर क्षेत्रों की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई थी, जिसे हाल ही में उन्होंने त्याग दिया है।

डॉ. आर्य को मीडिया में तीन दशकों का अनुभव है। उन्होंने वर्ष 1994 में ‘बी.ए.जी फिल्म्स’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे ‘दैनिक भास्कर’ शिमला में स्टाफ रिपोर्टर और चंडीगढ़ में हिमाचल पेज के प्रभारी रहे। एक बार फिर ‘बी.ए.जी’ से जुड़कर लोकप्रिय कार्यक्रम ‘रूबरू’ में असिस्टेंट डायरेक्टर की भूमिका निभाई। वे इंडिया टीवी में असाइनमेंट शिफ्ट इंचार्ज भी रहे हैं।

हरियाणा मूल के डॉ. आर्य ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की है और छात्र आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। वे विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के सचिव भी रह चुके हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में लगभग 20 वर्षों तक काम किया है।


मुंबई। ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) ने शौर्य शर्मा को ज़ी टीवी का नया हेड ऑफ मार्केटिंग नियुक्त किया है। इस नई भूमिका में वे कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट का दायित्व भी निभाएंगे। शर्मा ने यह जानकारी अपने लिंक्डइन प्रोफाइल के जरिए साझा की।

शौर्य शर्मा इससे पहले सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड में क्लस्टर मार्केटिंग हेड की भूमिका में थे, जहाँ उन्होंने Sun Neo, Sun Marathi और Sun Bangla जैसे चैनलों की मार्केटिंग रणनीतियों की अगुवाई की। इस पद पर वे दो साल से अधिक समय तक कार्यरत रहे।

शौर्य को मार्केटिंग और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कुल 13 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड से की थी, जबकि मनोरंजन जगत में उनकी पहली भूमिका डिज़्नी स्टार नेटवर्क में रही। लगभग 6 साल डिज़्नी स्टार में काम करने के बाद उन्होंने शैडोफॉक्स और फिर सन टीवी में अपनी सेवाएं दीं। अब वे ज़ी टीवी में नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं।

शौर्य शर्मा ने कंप्यूटर इंजीनियरिंग में बी.टेक किया है और उसके बाद मार्केटिंग की बारीकियाँ टी.ए. पाई मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (TAPMI) से सीखी हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन