Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी की नौकरशाही ने मानवता को शर्मसार कर दिया है!

अजय शुक्ला-

बेशर्म मानवताहीन नौकरशाही…! हम बिना किसी संकोच के कह सकते हैं कि अब भारत में लोक सेवक खत्म हो चुके हैं। आईएएस अधिकारी हों या अन्य अधिकारी, वे सिर्फ अपने लिए जीते हैं, उनका न तो समाज से कोई लेना-देना है और न ही देश और अपने साथियों से।

मामला उत्तर प्रदेश के सचिवालय का है। अपर मुख्य सचिव वित्त दीपक कुमार के साथ 14 विभागाध्यक्षों की बैठक चल रही थी। इसी दौरान साथी अनुभाग अधिकारी पंकज कुमार को हार्ट अटैक आया। लखनऊ सचिवालय की एंबुलेंस स्टार्ट नहीं हुई।

एपीसी दीपक कुमार सहित 14 विभागाध्यक्षों ने भी मानवता नहीं दिखाई, न ही बेसिक ड्यूटी का पालन किया। पंकज की जान बचाने के लिए उन्हें आधा किलोमीटर दूर अस्पताल भेजने के लिए अपनी गाड़ी नहीं दी। बीमार पंकज को बाइक से अस्पताल ले जाया गया, जहां समय पर इलाज न मिलने के कारण उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

यूपी की नौकरशाही ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। क्या IAS Association Uttar Pradesh और PCS Association निंदा प्रस्ताव पारित कर अपने ऐसे अधिकारियों को लोक सेवक के कर्तव्यों के बारे में सार्वजनिक रूप से बताएगी?

प्रधानमंत्री Narendra Modi और मुख्यमंत्री MYogiAdityanath ऐसे निर्लज्ज अधिकारियों पर कार्रवाई करेंगे?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Sk

    May 30, 2025 at 2:06 pm

    IAS,IPS,PCS,PPS and all other officers स्वम् व अपने परिवार के अलावा अन्य लोगो को घास कूड़ा समझते हैं इनमें मानवता और मानवीय गुणों का लोप होकर स्वम् को खुदा मानने लगते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन