Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

IPS रवीना त्यागी के पति IRS गौरव गर्ग और IRS योगेंद्र मिश्रा के बीच में हुई मारपीट के मामले में लखनऊ पुलिस सवालों के घेरे में है!

अभिषेक उपाध्याय-

लखनऊ में तैनात IPS रवीना त्यागी के पति IRS गौरव गर्ग के साथ हुई हुई मारपीट में लखनऊ पुलिस की कार्यवाही सवालों में है।

लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली की पुलिस ने जिस IRS अधिकारी पर गंभीर धाराओं मे एफआईआर दर्ज की है, उसने पूरी घटना का चिट्ठा पुलिस कमिश्नर लखनऊ को सौंपी अपनी शिकायत में दिया है।

इस शिकायत का पैरा 6.10 बेहद महत्वपूर्ण है। इसमें लिखा है कि सबसे पहले IRS गौरव गर्ग ने IRS योगेंद्र मिश्रा के गाल पर ज़ोर से थप्पड़ मारा। इस घटना के कई गवाह हैं। इसकी गवाह Commissioner of Income Tax (Admin) रिचा रस्तोगी, Commissioner of Income Tax (Appeals) शौर्य शुक्ला समेत कई स्टाफ और चपरासी भी हैं। ये सबके सामने हुआ।

इतना ही नहीं, बल्कि सीसीटीवी में भी ये घटना दर्ज हुई। उनके मुताबिक गौरव गर्ग को दूर ढकेलने की प्रक्रिया में उनकी अंगूठी से गौरव गर्ग के होंठ पर हल्की चोट आई। उनके मुताबिक गौरव गर्ग इस कदर आक्रामक थे कि तीन से चार स्टाफ मेंबर्स/चपरासी ने उन्हें रोकने की कोशिश की, मगर वे मुश्किल से काबू में आए।

काबू में आने से पहले उन्होंने गालियां बकते हुए गलियारे में आकर भी योगेंद्र मिश्रा को मारने की कोशिश की।

सवाल है कि क्या लखनऊ पुलिस ने CCTV फुटेज देखा? क्या लखनऊ पुलिस ने दो सीनियर IRS अधिकारियों Commissioner of Income Tax (Admin) रिचा रस्तोगी व Commissioner of Income Tax (Appeals) शौर्य शुक्ला की गवाही ली?

क्या लखनऊ पुलिस ने मौके पर मौजूद स्टॉफ मेंबर्स और चपरासियों से बात की?

आखिर एक मारपीट की विवादित घटना पर इतनी गंभीर धाराओं मे एक ही पक्ष के खिलाफ एफआईआर क्यों दर्ज की गई? ये मामला तूल पकड़ रहा है।


IPS रवीना त्यागी के पति IRS गौरव गर्ग से मारपीट के आरोपी बनाए गए IRS योगेन्द्र मिश्रा का सनसनीख़ेज़ आरोप।

“उनकी माइनर बच्ची का पीछा किया जा रहा है। उसकी गाड़ी का पीछा किया गया। परिवार को intimidate किया जा रहा है। कानपुर वाले घर पर unauthorised surveillance हो रहा है।

मजबूरी में उन्हें अपने परिवार को उनके मायके उन्नाव भेजना पड़ा मगर वहाँ भी unidentified लोग निगरानी कर रहे हैं।”

IRS योगेन्द्र मिश्रा ने IRS गौरव गर्ग की पत्नी और लखनऊ में पोस्टेड IPS रवीना त्यागी को बाक़ायदा name किया है जो उनके मुताबिक़ साज़िश की धुरी बनी हुई हैं।

IRS योगेन्द्र मिश्रा ने बाक़ायदा लखनऊ पुलिस कमिश्नर को शिकायत भेजी है जिसमें उन गवाहों का ज़िक्र है जिनके सामने पहला थप्पड़ IRS गौरव गर्ग ने मारा था।

उनका आरोप है कि इसके बावजूद IPS रवीना त्यागी के पति IRS गौरव गर्ग की शिकायत पर उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई पर गौरव गर्ग के खिलाफ उनकी शिकायत पर कोई एक्शन नहीं हुआ। सवाल उठ रहे हैं कि इस सबके पीछे कौन है?


यह महत्वपूर्ण है कि लखनऊ में हुई IRS मारपीट में दूसरा पक्ष भी अब सामने आ रहा है। लखनऊ में पोस्टेड IPS रवीना त्यागी के पति गौरव गर्ग के साथ हुई मारपीट के मामले का दूसरा पक्ष अब भारत समाचार ने भी रखा है।

इसमें IRS योगेन्द्र मिश्रा की उस शिकायत का ज़िक्र है जिसमें साफ़ बयां है कि पहला थप्पड़ गौरव गर्ग ने मारा था। CCTV फ़ुटेज से लेकर 2 सीनियर अधिकारी और वहाँ मौजूद स्टाफ़ भी इस बात का गवाह है।

सवाल है कि इसके बाद भी लखनऊ पुलिस ने हज़रतगंज कोतवाली में किसके दबाव में एकतरफ़ा एफ़आइआर दर्ज की है? क्यों IRS योगेन्द्र मिश्रा की शिकायत पर एक अदद एफ़आइआर तक दर्ज नहीं हो रही है?

सवाल उठ रहे हैं कि इसके पीछे कौन है?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन