Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में फर्जी पत्रकारों की बाढ़, वसूली करते दो की पिटाई, देखें वीडियो

सहारनपुर: यूपी के सहारनपुर में वसूलीबाजों की सक्रियता ने शहरवासियों का जीना मुहाल कर दिया है। बिना मानचित्र के निर्माणों पर चल रहा खेल और वसूलीबाजों का आतंक स्थानीय प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो (CCTV फुटेज) ने सनसनी फैला दी, जिसमें दो लोगों की पिटाई का दृश्य सामने आया। यह वीडियो थाना मंडी क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां वसूलीबाजों का कहर चरम पर है।

मंडी समिति के सामने रोड पर एक दुकान खोलकर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। हनीट्रैप और फर्जी शिकायतों के जरिए लोगों को ब्लैकमेल करने का सिलसिला भी जारी है। सवाल उठता है कि इन वसूलीबाजों को किसका संरक्षण प्राप्त है..?

वसूलीबाजों पर सरकारी राशन चोरों के साथ शामिल होने और खाताखेड़ी में सट्टा कारोबार शुरू करने का आरोप है। पूर्व में पुलिस सट्टा कारोबार पर लगाम लगा चुकी है लेकिन कार्रवाई फिर से ठंडे बस्ते में चली गई। वहीं एक पत्रकार ने हाल ही में थाना कुतुबशेर द्वारा जेल भेजे गए तस्कर रघु की स्मैक सप्लाई का खुलासा करते हुए वसूलीबाजी पर गंभीर आरोप लगाए।

वहीं, स्थानीय लोग अब प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि बेहट रोड निवासी इस वसूलीबाज के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन कब कदम उठाएगा यह बड़ा सवाल है।

इस मामले में नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट यूपी, इंडिया के सहारनपुर कोषाध्यक्ष अनिल कटारिया ने कहा कि- जो पत्रकार दिन निकलते ही निर्माण और अन्य जगह उगाही करने पहुंच जाते हैं उनकी सूचना और शिकायत तुरंत एसएसपी ऑफिस या नजदीकी थाने में करें और हमें भी अवगत कराएं जिससे की रोज आ रहे फर्जी पत्रकारों की बाढ़ से आम जनता को निजात मिल सके और उस पर कड़ी कार्यवाही हो सके। किसी भी पत्रकार को कोई अधिकार नहीं हैं, किसी भी निर्माण या किसी संस्थान के कागज मांगे या उसकी जाँच करे।

वीडियो देखें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन