
उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी नेताजी लोगों का अलग ही भौकाल चल रहा है। बांदा के एक भाजपा विधायक ने जलवा दिखाते हुए नरैनी एसडीएम और सिपाहियों को कूट दिया। मामला ओवरलोड वाहनों को रोकने से शुरू हुआ जो लप्पड़ थप्पड़ पर जाकर रुका। अब इस मामले में राजनीति शुरू हो गई है। सोशल मीडिया यूजर्स से लेकर विपक्ष तक ने मामले को तूल देना शुरू कर दिया है।
नीचे पढ़ें प्रकरण पर कौन क्या लिखापढ़ी कर रहा है…
अनिल कुमार-
विधायक ऐसा ही होना चाहिये जैसे प्रकाश द्विवेदी हैं! बंसल जी के चहेते कार्यकर्ताओं में शामिल प्रकाश ने एसडीएम और पुलिस वालों को लपड़िया दिया! और हां, अपने निजी स्वार्थ के लिये नहीं, बल्कि जनता के हित के लिये जातेट ओवरलोड मौरंग वाले ट्रक के लिये!
जनता का मकान घर बनवाने के लिये दो ट्रक ओवरलोड मौरंग लादकर निकले, लेकिन एसडीएम अमित शुक्ला जी ने रोक लिया, सीओ त्रिपाठी जी भी साथ थे! शुक्ला जी दोनों ट्रक सीज करने थाने ले जाने लगे! चमचे ने विधायक जी को बताया!

विधायक जी हीरो माफिक पांच गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे! कहा कि ट्रक छोड़ दो, जनता के लिये ज्यादा लदवाकर भेजा जा रहा है! जनहित में वह कोई भी कदम उठा सकते हैं! एसडीएम साहब नहीं माने तो लपड़िया दिया! दीवान जी भी पीटे गये!
जैकी यादव-
दबंगई हो तो बांदा से विधायक प्रकाश द्विवेदी जैसी, SDM साहब ने ओवरलोड ट्रक रोक लिए तभी प्रकाश द्विवेदी का फोन आया मगर SDM साहब ने ट्रक नहीं छोड़े।
तो अपने काफिले के साथ विधायक जी पहुंचे, अमर उजाला की ख़बर के मुताबिक, विधायक ही ने SDM साहब में तमाचे जड़ दिए जिसके बाद दीवान जी बचाने आए तो उन्हें भी नहीं बख्शा।
क्रांति कुमार-
वायरल खबर है कि नरैनी के SDM अमित शुक्ला और CO कृष्णकांत त्रिपाठी ने दो ओवर लोड ट्रक का काफिला पकड़ लिया.
बांदा सदर के भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने नरैनी एसडीएम अमित शुक्ला को अवैध खनन के दोनों ट्रक छोड़ने को कहा, अमित शुक्ला ने इंकार कर दिया.
भाजपा विधायक ने अमित शुक्ला दो थप्पड़ मारा, बीच बचाव करने वाले दीवान को भी पीटा. मामला यहीं नहीं रुका, बाद में विधायक साहब खुरहंड पुलिस चौकी पहुंचे, वहां भी एक दीवान को पीटा.
बताने वाले बता रहे हैं 2017 में अमित शुक्ला UPSC टॉपर थे. देश कानून से चलेगा या विधायक जी के डंडे से चलेगा?
इनके अलावा कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल से लिखा गया है-
यूपी में एक BJP विधायक हैं- प्रकाश द्विवेदी, इन्हें बालू माफिया कहा जाता है।
‘बालू माफिया’ BJP विधायक प्रकाश द्विवेदी के दो ट्रक अवैध रूप से मौरंग लादकर जा रहे थे। रास्ते में SDM अमित शुक्ला ने विधायक जी के ट्रक रोक लिए और थाने ले जाने लगे।

इसकी जानकारी ‘बालू माफिया’ BJP विधायक प्रकाश द्विवेदी को हुई। उन्होंने पहले फोन कर SDM को धमकाया- ‘ट्रक मेरे हैं, तुरंत उन्हें छोड़ दो।’
SDM ने ट्रक छोड़ने से मना किया। BJP विधायक ने फोन पर कहा- ‘वहीं रुको, अभी आकर तुम्हारी औकात दिखाता हूं।’
BJP विधायक अपने काफिले के साथ मौके पर पहुंचे और गाड़ी से उतरते ही SDM को दो तमाचे जड़ दिए। पास ही खड़े यूपी पुलिस के जवान ने बीच-बचाव किया तो विधायक जी ने उसे भी जमकर मारा।
इस दौरान BJP विधायक भद्दी-भद्दी गालियाँ दे रहे थे और आइंदा से ऐसी गलती करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे।
यह पूरा मामला करीब एक घंटे चला, बाद में अधिकारियों ने विधायक जी से माफी मांगी और कहा आगे से ऐसी गलती नहीं होगी।
ये है- BJP का गुंडाराज, जहां बालू माफिया खुलेआम अधिकारियों और यूपी पुलिस को पीट रहे हैं और अपना अवैध धंधा चला रहे हैं।
Banda News: इस पूरे विवाद में ताजा इनपुट ये है कि एसडीएम के ड्राइवर ने गिरवां थाने में ट्रासंपोर्टर समेत चार और 25-30 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना गिरवां थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर-जरर मार्ग की है।


