Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बांदा थप्पड़कांड: मुकदमे से गायब विधायक का नाम, SDM ने खुद को कमरे में किया कैद, देखें FIR

यूपी के बांदा जिले में मौरंग लदे ओवरलोड दो ट्रकों को छुड़ाने पहुंचे भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी की एसडीएम से तीखी नोकझोंक हो गई। आरोप है कि विधायक ने एसडीएम को थप्पड़ मार दिया और पुलिसकर्मियों से भी लप्पड़-थप्पड़ किया।

बताया जा रहा है कि विधायक और उनके समर्थकों ने खुरहंड पुलिस चौकी में भी जमकर हंगामा किया। घटना के बाद एसडीएम साहब बहुत फड़फड़ाए। क्या पता उन्हें उम्मीद रही हो कि सत्ता उनकी बात सुनेगी और विधायक की सदस्यता समाप्त कर उपचुनाव जैसा कुछ कराया जाएगा। लेकिन अफसोस।

एसडीएम के चालक की तहरीर पर चार नामजद और 25-30 अज्ञात लोगों पर 10 धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, हालांकि एफआईआर में विधायक का नाम नहीं है। अब इसे लेकर तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं।

अखबारों में प्रकाशित खबरों के मुताबिक एसडीएम बाबू ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है। नीचे पढ़ें…


आशीष सागर दीक्षित-

अवैध खनन के खेल से मौरम माफिया बनते बाँदा के माननीय ?!!!

बुंदेलखंड के बाँदा में मनी, माफिया का सफेदपोश राजनीति में रुतबा…दो ओवरलोड ट्रक पर कार्यवाही से एसडीएम अमित शुक्ला नरैनी व दीवान संग मारपीट।

पूर्व में भी नरैनी विधायक के पतिदेव ने की थी ओवरलोड ट्रक छुड़ाने में एसडीएम से अभद्रता।

बाँदा में चल रही करीब 22 मौरम खदानों पर भारी सत्तारूढ़ माननीयों का माफियाराज। किसानों एवं शिकायत कर्ता / पत्रकारों में खौफ। प्रशासन के हालचाल ऐसे की उन्हीं के साथ हिंसा हो रही है।

मूल खबर….

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन