Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वरिष्ठ पत्रकार सतेन्द्र भाटी ने छोड़ा जनतंत्र टीवी, इस न्यूज चैनल की मिली कमान

तेज़तर्रार और बेबाक पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले वरिष्ठ पत्रकार सतेन्द्र भाटी ने अब अपनी नई पारी की शुरुआत कर दी है। उन्होंने नेशनल चैनल जनतंत्र टीवी से इस्तीफा देकर ‘FM NEWS’ को जॉइन कर लिया है, जहां उन्हें एडिटर–इन–चीफ की अहम ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

सूत्रों के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर-58 से बड़े स्तर पर जल्द ही री-लॉन्च होने जा रहे नेशनल न्यूज चैनल “FM NEWS” में भाटी की भूमिका बेहद निर्णायक होगी। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में चैनल एक नई धार और पहचान के साथ मैदान में उतरेगा।

सतेन्द्र भाटी का नाम देश के उन युवा संपादकों में शुमार है, जिन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों की ज़मीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में अपनी गहरी पकड़ दिखाई है। वे कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं और टेलीविजन पत्रकारिता में नवाचार और प्रभावी प्रस्तुति के लिए जाने जाते हैं।

जनतंत्र टीवी पर उनके साप्ताहिक शो ‘देश के लाल’ को काफी सराहना मिली थी, वहीं विभिन्न चैनलों के डेली डिबेट शोज़ में भी उन्होंने अपनी स्पष्ट शैली और धारदार सवालों से दर्शकों के बीच गहरी छाप छोड़ी।

20 साल से ज्यादा के करियर में सतेन्द्र भाटी ने देश के प्रमुख अखबारों और न्यूज चैनलों में काम किया है, और अब ‘FM NEWS’ में उनकी नई पारी को मीडिया जगत में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. हर्ष

    June 26, 2025 at 1:51 pm

    क्यों इतना फर्जी लिख रहे हो इतना बड़ा पत्रकार नही है 2006 में एक लोकल चैनल में उगाही करने का काम करता था उसके बाद चमचा गिरो करने लगा काम कही करता नही था सबसे यही बोलता था कि ये टोटल टीवी में काम करता जबकिं कही नही था काफी उगाही की इसमे बदरपुर इलाके में इसके खिलाफ मामला दर्ज भी हुआ जमानत मिली लड़की बाज है कोई इसके खिलाफ बोले तो बदमाशो से ofc के अंदर ही पिटवाता था इतना बड़ा मत बोलो पत्रकारों का सम्मान करो ऐसे पत्रकार को बढ़िया बोल कर और पत्रकरो की बेजती न करो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन