मो. जाहिद-
कल फेसबुक पर लिखने से 109.73 डॉलर अर्थात 9399य- रुपये प्राप्त हुए जिसमें से 276/- रुपये टैक्स के रूप में और 50/- रुपये बैंक ने फॉरेन एक्सचेंज के रूप में अर्थात कुल लगभग 326/- रुपये कट पिट कर 9079 रुपये प्राप्त हुए…
पिछले कई महीने पहले कॉंटेंट पर मोनेटाईजेशन के लिए की गयी औपचारिकता फेसबुक ने पिछले महीने ही शुरू की और एक महीने की फेसबुक पर की गई पोस्ट से इतना पैसा कल रात मेरे बैंक एकाउंट में प्राप्त हुआ और इस महीने की 26 तारीख तक 90 डॉलर अर्थात 7704/- रुपये की कमाई हो चुकी है…. आप लोग बधाई दे सकते हैं।
फेसबुक पर कई तरह की एक्टिविटी करके आप पैसा कमा सकते हैं, उनमें प्रमुख है, रील, स्टोरी, वीडियो इन ऐड और कंटेंट, इसके अतिरिक्त “स्टार” वगैरह भी मित्र या फालोवर्स आपको भेज सकते हैं, यद्यपि मुझे तो आज तक किसी ने नहीं भेजा।
हर पोस्ट के नीचे “स्टार” भेजने का आप्शन होता है, आपको पोस्ट करने वाले को भेजना हो तो इसे फेसबुक को खरीदें और अपने उस लेखक को भेज सकते हैं, जितने में आपने स्टार खरीदा है उसमें कुछ चार्ज वगैरह कट पिट कर उस लेखक या पोस्ट कर्ता को उतना पैसा मिल जाता है…
खैर अब आते हैं फेसबुक से पैसा कैसे कमाएं? इसके लिए आपके फेसबुक एकाउंट को मोनिटाइज़ करना ज़रूरी है…
आपकी फेसबुक प्रोफाइल को इसकी लिए प्रोफेशनल डैशबोर्ड में होना चाहिए, यद्यपि यह कोई अनिवार्यता नहीं है मगर इससे आपके द्वारा फेसबुक पर की जा रही एक-एक गतिविधियों पर मिलने वाले आर्थिक लाभ को विस्तार से देखा जा सकता है।
फेसबुक प्रोफाइल को प्रोफशनल डैशबोर्ड आप्शन में करने के बाद आपको सबसे ऊपर मोनेटाईज़ का आप्शन दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें और मांगा जा रहा सभी विवरण जैसे बैंक एकाउंट नंबर, IFSC कोड , इनकम टैक्स का पैन नंबर, फर्म का नाम, जीएसटी नंबर और फर्म का एड्रेस भर दें।
चुंकि फेसबुक जीएसटी बिल ईश्यू करता है तो इसके लिए आपको जीएसटी नंबर का विवरण देना अनिवार्य है, जीएसटी इनवाईस नहीं चाहिए तो जीएसटी नंबर देना अनिवार्य नहीं है।
ध्यान दीजिए कि जीएसटी नंबर और बैंक एकाउंट नंबर में कोई घपला किया और यदि किसी और का दिया तो फेसबुक सब सर्च करके एकाउंट को डिमानिटाइज़ अर्थात मोनिटाईजेशन रद्द कर देगा।
यह सब करने के बाद आपके पास आप्शन आता है कि आप किस-किस माध्यम में एकाउंट मोनेटाईज़ कराना चाहते हैं, जैसे स्टोरी, रील , ऐड स्ट्रीम वीडियो और कंटेंट..सब पर क्लिक कर दें और अपना अनुरोध सबमिट कर दें।
अब एकाउंट के मोनेटाईज़ होने का इंतजार करें.. फेसबुक सारे डिटेल्स की वैधता चेक करके आपके प्रोफ़ाइल या पेज को मोनिटाईज़ कर देगा।
अब आप फेसबुक से पैसे कमा सकते हैं मगर ध्यान दीजिए कि सब कुछ ओरिजनल ही पोस्ट करना चाहिए और इसमें सबसे ख़तरनाक है वीडियो अपलोड जो कि ओरिजनल अर्थात आप द्वारा बनाया या शूट किया ही होना चाहिए… फिर चाहे रील में हो, एड इन वीडियो में या स्टोरी में…
दरअसल फेसबुक कोई भी वीडियो जो पहली बार पोस्ट हुआ हो वह स्कैन करके उस प्रोफाइल को कापीराइट दे देता है और उस वीडियो का ओनरशिप उसी प्रोफाइल के पास आ जाता है। कोई दूसरा व्यक्ति यदि वही वीडियो कहीं से डाउनलोड करके अपनी मोनिटाईज़ प्रोफाइल में पोस्ट करता है तो या तो उस वीडियो से मिलने वाला भुगतान कापीराइट वाले के एकाउंट में चला जाता है या फिर कापीराइट के उल्लंघन में प्रोफाईल की मोनाटाईजेशन लिमिटेड कर दी जाती है और आगे मिलने वाली कमाई बंद हो जाती है…जब तक कि वह वीडियो डिलीट कर के एक प्रक्रिया के तहत प्रोफाइल पुनः मोनिटाईज ना कराई जाए.. यह सब वीडियो से संबंधित नियम कानून हैं जो स्टोरी, रील और ऐड आन वीडियो से संबंधित है।
अब आते हैं कंटेंट पर जो फेसबुक लिखने पर और चित्र लगाने पर भुगतान करता है, लिखने की कोई सीमा नहीं है, चित्र लगाकर दो अक्षर भी आपने पोस्ट कर दिया तो प्रोफाइल मोनिटाईज़ होने पर आपको व्यूज और इंगेजमेंट पर आधारित अर्निंग मिलने लगेगी।
यहां भी वही नियम है, आपका चित्र ओरिजनल होना चाहिए, इंटरनेट से उठाकर अपने कैप्शन लड़ाकर पोस्ट कर दिया तो आपके कैप्शन पर पैसे तो मिलेंगे मगर चित्र पर नहीं, यद्यपि कि एकाउंट डिमोनिटाइज़ नहीं होगा मगर अधिक पैसा चित्र पर ही मिलता है जैसे सेल्फ़ी या अपने कैमरे से लिए गए चित्र पर…..
पैसे मिलने का नियम 50 हज़ार व्यूज, इंगेजमेंट पर 1 डालर है, और इसी अनुपात में व्यूज आने पर .01 डालर से भुगतान शुरू हो जाता है।
एक आखिरी बात, यदि आप अमेरिका से बाहर रहते हैं तो $100 होने पर ही भुगतान का प्रोसेस होगा, कम होने पर पैसा एकाउंट में दिखाई देगा और जैसे ही ₹100 डॉलर होगा महीने की पेमेंट साईकिल में प्रोसेस हो जाएगा जो हर महीने की 23 तारीख को होता है…अमेरिका में हैं तो हर महीने भुगतना की न्यूनतम सीमा $25 ही है….
तो प्रकिया का पालन करें और फेसबुक से पैसे कमाएं…यह पैसा फारेन करेंसी में आता है इसलिए यह इनकम टैक्स से मुक्त है…


