Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र में छह पत्रकारों पर बिना वजह मुकदमा, देखें FIR

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पत्रकारों पर कार्रवाई का एक नया मामला सामने आया है। यहां लंका थाना क्षेत्र में भारत रत्न मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा के पास दो युवकों के देर रात खड़े होने का एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 6 पत्रकारों पर आईटी एक्ट, अफवाह फैलाने और लोगों को भड़काने जैसी गंभीर धाराओं में एफआईआर (FIR) दर्ज की है।

जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, स्थानीय पत्रकारों ने इस विषय को गंभीर मानते हुए वाराणसी के एक पत्रकार समूह में खबरें साझा कीं। साथ ही, कुछ पत्रकारों ने इस हरकत पर बीएचयू प्रशासन और स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

इसी बीच एक X हैंडल से उत्तर प्रदेश के डीजीपी (DGP) समेत अन्य अधिकारियों को टैग करते हुए इन युवकों को लेकर सवाल पूछे गए, जो पुलिस को नागवार गुजरा। इसके बाद लंका थाने पर संकट मोचन चौकी प्रभारी की तहरीर पर दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गईं, लेकिन दोनों में धाराएं एक जैसी हैं।

पुलिस का कहना है कि पत्रकारों ने बिना पुष्टि के भ्रामक खबरें फैलाईं, जिससे शांति भंग हो सकती थी और समाज में तनाव उत्पन्न होने की आशंका थी। हालांकि, पत्रकारों का पक्ष सामने नहीं आया है और न ही किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि हुई है।

यह मामला अब पत्रकारिता की स्वतंत्रता और पुलिसिया कार्रवाई के संतुलन को लेकर एक नई बहस को जन्म दे सकता है। वाराणसी प्रेस क्लब और अन्य पत्रकार संगठनों ने इस पर संवेदनशीलता और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पहली एफआईआर (130/2025)…

दूसरी एफआईआर (131/2025)…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन