Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

झांसी और बांदा के भाजपा विधायकों की CBI से जांच कराने की मांग, देखें पत्र

लखनऊ- भाजपा के दो विधायकों द्वारा खुलेआम आपराधिक कृत्य किए जाने के आरोपों में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर के नेतृत्व में आजाद अधिकार सेना के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज डीजीपी मुख्यालय जा कर प्रत्यावेदन प्रस्तुत किया.

प्रत्यावेदन में कहा गया है कि इन दोनों घटनाओं में यूपी पुलिस ने पुख्ता सबूत होने के बाद भी अब तक सत्ता के दबाव में समुचित कार्यवाही नहीं की है।

बांदा वाली घटना में बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी द्वारा एसडीम और एक पुलिसकर्मी को पीटने का आरोप है और विधायक ने भी मौके पर अपनी उपस्थिति स्वीकार की है. इस घटना का अवैध खनन से सीधा संबंध बताया जाता है.

इसी प्रकार झांसी प्रकरण में विंडो सीट नहीं देने पर बबीना विधायक राजीव परिछा द्वारा अपने लोगों से उस यात्री को बुरी तरह पिटवाने के तमाम वीडियो सामने आ गए हैं, लेकिन इस मामले में अब तक कोई मुकदमा भी दर्ज नहीं हुआ है. उल्टे विधायक की ओर से यात्री पर ही एनसीआर दर्ज कर लिया गया है.

अतः आजाद अधिकार सेना ने इन दोनों मामलों की निष्पक्ष विवेचना के लिए इन्हें सीबीआई या सीआईडी को ट्रांसफर करने की मांग की.

डीजीपी की ओर से प्रत्यावेदन प्राप्त करने वाले डिप्टी एसपी मुख्यालय ने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया.

झांसी और बांदा के भाजपा विधायकों पर लगे गंभीर आरोपों के मामलों की सीबीआई जांच के लिए डीजीपी मुख्यालय पर दिए गए प्रत्यावेदन की प्रति
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन