Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

राजस्थान पत्रिका से शैलेंद्र तिवारी ने 19 साल बाद रिश्ता तोड़ा

शैलेंद्र तिवारी-

अलविदा पत्रिका समूह, 19 साल बेमिसाल। कुछ रिश्ते कागज़ पर नहीं, आत्मा में दर्ज होते हैं… और पत्रिका मेरे लिए ऐसा ही रिश्ता रहा।

आज कुछ शब्दों को टाइप करना आसान नहीं है। क्योंकि यह पोस्ट सिर्फ एक संस्था से विदाई की सूचना नहीं, बल्कि एक जीवंत रिश्ता, एक लंबा सफर और एक पहचान को सलाम है।

19 साल… यानी ज़िंदगी का लगभग एक तिहाई हिस्सा मैंने पत्रिका समूह के साथ जिया है। यह मेरे लिए नौकरी नहीं, जुनून था। यहां हर दिन कुछ नया सीखा, कुछ नया जिया। 21 साल की उम्र में एक नौजवान पत्रकार के तौर पर प्रवेश किया था, आज 40 साल की उम्र में एक बेहतर पत्रकार नहीं, बल्कि एक समझदार इंसान, एक जिम्मेदार नागरिक और एक संवेदनशील विचारक, आत्मविश्वास से भरपूर इंसान बनकर विदा ले रहा हूं।

पत्रिका ने मुझे सिर्फ पत्रकार नहीं बनाया, एक जिज्ञासु, विचारशील और प्रयोगधर्मी इंसान बनाया।

प्रिंट, टीवी और डिजिटल — तीनों माध्यमों में काम करने का अवसर मिला। तकनीक से जुड़ना सीखा। जिम्मेदारियों का बोझ नहीं, भरोसे का उपहार मिला। और यही भरोसा मेरी सबसे बड़ी ताकत बना।

इस यात्रा में मुझे कई ऐसे मार्गदर्शक मिले, जिन्होंने मेरे सोचने, लिखने और जीने का नजरिया बदला। उन सभी वरिष्ठों, साथियों और शुभचिंतकों का आभार, जिन्होंने इस सफर को सार्थक बनाया।

पत्रिका एक संस्था नहीं, एक स्कूल था — जहां मैंने शब्दों से संवाद सीखा, विचारों को दिशा दी और पत्रकारिता को जीवन दर्शन की तरह जिया।

आज जब मैं आगे बढ़ रहा हूं, तो सिर्फ एक संस्थान को नहीं छोड़ रहा, अपना एक हिस्सा पीछे छोड़ रहा हूं। लेकिन यह अंत नहीं है। यह एक विराम है।

संभव है भविष्य में फिर इस परिवार का हिस्सा बनूं। जो कुछ भी सीखा, पाया, जिया-सबको दिल में संजोकर एक नई यात्रा की ओर बढ़ रहा हूं। आप सभी से स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहता हूँ।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. D.K. Sharma, Jalandhar

    July 8, 2025 at 12:45 pm

    शैलेन्द्र तिवारी जी को शुभकामनाऐ। आप जहां भी रहेगें सकारात्मक वातावरण मे ही रहेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन