Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

भड़ासी यशवंत आजकल गाज़ीपुर में मंगला बाबा के सान्निध्य में हैं! देखें तस्वीरें

यशवंत सिंह-

कल दोपहर से गाजीपुर में मंगला बाबा के सान्निध्य में !

असली संत मिले मुझे आप
एकदम निस्पृह हर चीज से
कुछ भी नहीं लेते ना रखते हैं
भोजन आता है तो कर लिया
ना आया तो एकादशी मान लिया
इनके साथ एक घंटे ध्यान किया गया
बाद में फोटो चुपके से ली
बहुत सरल हैं

मैंने पूछा कोई मन की चीज खाने के लिए बनवाने की इच्छा होती है कभी कभी? उन्होंने गले की तरफ़ इशारा करते हुए कहा – “इसके नीचे कोई स्वाद नहीं रह जाता।” ये महाकुंभ में ग़ाज़ीपुर से गंगा किनारे किनारे पैदल गए थे। ये संग्रह तनिक भी नहीं करते। रात का भोजन क्या होगा, कोई चिंता नहीं। बीस साल से यहाँ हैं। साढ़े तीन बजे उठ जाते हैं

गंगा किनारे कुटिया है तो गंगा स्नान करते हैं और गंगा जल ही पीते हैं, फिटकरी से पानी साफ़ कर देते हैं बस। अगल बगल ठाकुरों का गांव है। लोग बहुत मानते हैं इन्हें। खाना पहुँचाते हैं गांव वाले। ये अपने पात्र में सब भोजन एक साथ इकट्ठे मिलाकर ले लेते हैं।

“तुम अपना जीवन सुधारो, मैं अपना मरण” ये वाक्य मंगला बाबा के गुरुजी स्वामी कैलाशानंद जी (अब देह छोड़ चुके हैं) ने एक व्यक्ति से कही थी। साथ ही ये भी कि-

“तुम्हारा जीवन सुधरेगा नहीं और मेरा मरण बिगड़ेगा नहीं!”
ये दो लाइनें किसी प्रसंग में मंगला बाबा ने कल कहीं।
मैं किसी संत को उसकी लाइफस्टाइल से आँकता हूँ
ज्ञान दर्शन से नहीं

क्योंकि ज्ञान दर्शन वाले बहुत लोग हैं पर व्यवहार वाला जीवन उनका बिल्कुल अलग होता है
फाइव स्टार बाबाओं के इस दौर में असली संत ढँके छुपे ही कहीं कोने में मिलते हैं। मंगल बाबा को आप कुछ भी नहीं दे सकते। वे कुछ नहीं रखते हैं

जो वस्त्र पहनते हैं उसके फटने पर उसे सीकर आसन बना देते हैं। ऐसे व्यक्ति को देख समझ कर लगता है- हाँ कुछ लोग जीते जी इस संसार से परे की दुनियाओं से कनेक्ट होते होंगे! ये सब लिखते लिखते कुमार गंधर्व का ये भजन याद आ गया-

निर्भय निर्गुन गुन रे गाऊँगा!

खोजकर सुन लीजिए… जय जय

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन