Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

आर पार के मूड में सहाराकर्मी, ठप करेंगे चैनल का विज्ञापन, फिर ब्लैक आउट की तैयारी

सहारा कॉम्लेक्स नोएडा में सहारा टीवी कर्मचारियों का धरना 10वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारी वेतन की मांग को लेकर पिछले दस दिनों से धरने पर बैठे हैं लेकिन प्रबंधन अब तक चुप्पी साधे है। इस बीच कर्मचारियों ने अपना आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। शुरुआती दौर में सहाराकर्मी अब चैनल में चल रहे विज्ञापन का प्रसारण रोकेंगे, इसके लिए प्रबंधन को 15 दिन का पूर्व नोटिस दिया जाएगा।

सोमवार 28 जुलाई को सहारा प्रबंधन, जिला प्रशासन और श्रम आयुक्त को पत्र दिया जाएगा। कर्मचारियों का कहना है कि शुरुआती तौर पर 15 दिन का नोटिस दिया जाएगा इसके बाद विज्ञापन रोकेंगे और इसके बाद भी अगर सैलरी नहीं दी गई तो चैनल ब्लैक आउट करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

सहारा में प्रिंट और टीवी दोनों सेक्शन में विज्ञापन को लेकर बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है। चैनल किसी भी प्लेटफार्म पर ऑन एयर नहीं है इसके बावजूद फर्जी पेपर दिखाकर विज्ञापन बटोरा जा रहा है। यही हाल अखबार का भी है। सभी एडिशन में अखबार की चंद प्रतियां छप रही है जबकि डीएवीपी से ऊंची दर पर विज्ञापन लिया जा रहा है।

सहारा कर्मियों का कहना है कि ऐसे में जबकि लखनऊ मैनेजमेंट सैलरी को लेकर पूरी तरह से खामोशी बरत रहा है नोएडा में बैठे अधिकारी विज्ञापन से हो रही आय आपस में बंदरबांट में लगे हैं, कमीशन का खेल जोरों से चल रहा है। पूर्व में कर्मचारियों ने प्रबंधन से मांग भी की थी कि विज्ञापन से हो रही आय से ही उनकी सैलरी का प्रबंध कर दिया जाए लेकिन इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया गया।

यही कारण है कि अब कर्मचारियों ने विज्ञापन का प्रसारण रोकने का फैसला लिया है।

ये भी पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन