Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

पत्रकारों के दो गुटों में मारपीट, 3 गिरफ्तार; OTV ने आरोपी पत्रकार को बर्खास्त किया

तालचेर (ओडिशा): शनिवार रात तालचेर के हटाटोटा लेवल क्रॉसिंग के पास पत्रकारों के दो गुटों के बीच कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। इस झड़प के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन पत्रकारों को गिरफ्तार किया है।

एसडीपीओ भरत साहू के अनुसार, मामूली विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

पत्रकार रवीन्द्र सेठ ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि झगड़े के दौरान उन पर हमला किया गया। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने पत्रकार मनील महाराणा को मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया। इसके अलावा एक महिला पत्रकार और उनके पति को भी इस मामले में हिरासत में लिया गया है।

गौरतलब है कि जिस महिला पत्रकार को गिरफ्तार किया गया, उन्होंने कुछ समय पहले ही रवीन्द्र सेठ के खिलाफ स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

इस घटना के बाद ओडिशा टेलीविजन नेटवर्क (OTV) ने पत्रकार मनील महाराणा को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। चैनल ने स्पष्ट किया कि वह किसी भी प्रकार की आपराधिक या अशांति फैलाने वाली गतिविधियों को समर्थन नहीं देता।

उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष जनवरी में बलांगीर ज़िले के कांटाबांझी में ओटीवी के पत्रकार सहित तीन पत्रकारों पर हमले के मामले में विद्युत एसडीओ जगन्नाथ पति और मुरिबहाल के विद्युत अभियंता चिन्मय साहू को गिरफ्तार किया गया था। बाद में दोनों को निलंबित कर जेल भेज दिया गया था।

तालचेर की ताज़ा घटना ने एक बार फिर राज्य में पत्रकारों की सुरक्षा और उनके बीच बढ़ते आपसी तनाव को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन