Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

गोल्फ होम्स व किंग्सवुड सोसाइटी में तीन अगस्त को GBM, वर्तमान चुनाव समिति भंग

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: अम्रपाली गोल्फ होम्स एवं किंग्सवुड सोसाइटी के निवासियों और एसोसिएशन द्वारा आगामी एएओए चुनावों के लिए गठित वर्तमान इलेक्शन कमेटी (EC) की कार्यप्रणाली पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई है। कमेटी में लगातार हो रहे इस्तीफों, पक्षपात के आरोपों और पारदर्शिता की कमी को देखते हुए, एएओए ने माननीय कोर्ट रिसीवर श्री आर. वेंकटरमणि से अपील की है कि वर्तमान चुनाव समिति को अविलंब भंग कर एक नई निष्पक्ष और पारदर्शी समिति का गठन किया जाए।

बताया जा रहा है कि वर्तमान इलेक्शन कमेटी को भंग करने के बाद आगामी तीन अगस्त को आम सभा की बैठक (GBM) का आयोजन किया जाएगा।

गत कुछ सप्ताहों में निम्नलिखित गंभीर मुद्दे सामने आए हैं:

पारदर्शिता और निष्पक्षता की कमी: वर्तमान इलेक्शन कमेटी पूरी तरह निष्पक्षता से काम नहीं कर रही है। निवासियों का आरोप है कि समिति एक पक्ष विशेष के समर्थन में कार्य कर रही है, जिससे चुनाव की निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लग गया है।

EC सदस्यों के इस्तीफे: अधिकतर EC सदस्यों ने आंतरिक मतभेद, समन्वय की कमी और मनमानी के चलते इस्तीफा दे दिया है। इससे समिति की वैधता और कार्यक्षमता पूरी तरह समाप्त हो गई है।

स्वघोषित रिटर्निंग ऑफिसर पर गंभीर आरोप: रिटर्निंग ऑफिसर (RO) पर कई निवासियों ने पक्षपात, अनुचित आचरण और प्रक्रिया का उल्लंघन करने के आरोप लगाए हैं। उनके व्यवहार से चुनाव की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर गहरा असर पड़ा है।

सूचना के अभाव में भ्रम: इलेक्शन कमेटी द्वारा समय पर जानकारी नहीं देने और उचित संवाद नहीं रखने के कारण निवासियों में भ्रम और आक्रोश की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

इन सब तथ्यों को देखते हुए यह स्पष्ट है कि वर्तमान चुनाव समिति निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने में अक्षम है।

हमारी मांगें:

  1. वर्तमान इलेक्शन कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाए।
  2. एक नई, निष्पक्ष व प्रतिनिधिक समिति का गठन किया जाए।
  3. एक निष्पक्ष और विश्वसनीय रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति हो, जो कोर्ट रिसीवर के पर्यवेक्षण में कार्य करे।
  4. पूरे चुनावी प्रक्रिया में स्पष्ट और नियमित संप्रेषण सुनिश्चित किया जाए।

हम माननीय कोर्ट रिसीवर श्री आर. वेंकटरमणि जी से निवेदन करते हैं कि वे शीघ्र हस्तक्षेप कर निवासियों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करें और एएओए चुनावों की निष्पक्षता सुनिश्चित करें।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन