Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

महिलाओं के अंत:वस्त्रों का साइज और नंबर पूछने वाला मंत्री का पीएस गिरफ्तार

विवेक त्रिपाठी-

ये महाशय महिलाओं के अंत:वस्त्रों का साइज और नंबर पूछते थे.. महिलाओं को अपने कमरे में अकेले बुलाकर इधर-उधर छूते थे..

उनसे अश्लील बातें करते थे, अश्लील प्रस्ताव रखते थे..

इनका नाम जय किशन सिंह है. पूर्व आईपीएस और वर्तमान सरकार में समाज कल्याण विभाग के मंत्री असीम अरुण के पीएस हैं.

आज जब मंत्री जी गोमती नगर के भागीदारी भवन स्थित दफ्तर पहुंचे तो एक पीड़िता उनके सामने फूट-फूट कर रोने लगी. महिला ने मंत्री जी को अपने साथ होने वाली शर्मनाक करतूत की जानकारी दी. अपने दफ्तर में महिला कर्मचारी के साथ शोषण की दास्तान सुनकर मंत्री जी के होश उड़ गए. उनके क्रोध का ठिकाना न रहा..

आगबबूला मंत्री जी ने गोमती नगर थाना की पुलिस को अपने ऑफिस बुलवाकर पीएस को गिरफ्तार करा दिया है..

देखें वीडियो…

…अमूमन सचिवालय में बैठने वाले अफसर-मंत्रियों के निजी सचिव खुद के खुदा सरीखा होने का मुग़ालता पाले रहते हैं, पर इस बार एक निजी सचिव का मनचलापन उन पर भारी पड़ गया, खुद विभागीय मंत्री ने ही उन्हें सलाखों के पीछे रवाना कर दिया! दरअसल , भागीदारी भवन में कार्यरत एक महिलाकर्मी ने समाज कल्याण मंत्री Asim Arun से लिखित शिकायत करके उनके निजी सचिव जेके सिंह पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया था। पूर्व आईपीएस रहे मंत्री ने त्वरित गति से कार्रवाई करते हुए गोमतीनगर इंस्पेक्टर को निर्देशित किया, आरोपी निजी सचिव को पुलिस के हवाले कर दिया। -ज्ञानेंद्र शुक्ला

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन