Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ श्रीवास्तव के पिताजी श्री रमेश चंद्र का लखनऊ में निधन

लखनऊ से दुखद समाचार है कि वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ श्रीवास्तव के पिताजी श्री रमेश चंद्र का आज सुबह निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। श्री रमेश चंद्र उत्तर प्रदेश सरकार के सेवानिवृत्त अधिकारी रहे और लखनऊ की तहज़ीब व संस्कृति में गहराई से रचे-बसे थे।

स्वर्गीय श्री रमेश चन्द्र जी

फेफड़ों की बीमारी (सीओपीडी) के मरीज़ होने के बावजूद, डॉक्टरों के अनुसार उनकी मृत्यु का कारण यह नहीं था। कल रात तक वे बिल्कुल ठीक थे, लेकिन सुबह तड़के उठते समय अचानक तबीयत बिगड़ी और उनका देहांत हो गया।

उदारवादी विचारों के धनी श्री रमेश चंद्र कला, संगीत और साहित्य में गहरी रुचि रखते थे। पढ़ने-लिखने का उन्हें गहरा शौक था। नाती-पोतों से भरे पूरे परिवार के मुखिया के रूप में वे हमेशा सभी को जोड़ने का काम करते रहे। उनका जाना दरअसल उस पीढ़ी का जाना है जिसने समाज में आपसी तालमेल, सद्भाव और मोहब्बत को प्राथमिकता दी।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन